नई दिल्ली:– चैत्र नवरात्र हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं। जो कुछ ही दिनों में आने वाली हैं। नवरात्रि ये 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं। इन दिनों मां का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त गण 9 दिन का व्रत रखते हैं।
आपको बता दें, इस बार आठ दिनों तक नवरात्र में व्रत रखे जाएंगे। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के प्रति सिर्फ आस्था ही नहीं बढ़ती, बल्कि व्रत रखने से शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए व्रत रखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस दौरान खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर खानपान का सही ध्यान नहीं रखा गया तो कमजोरी, एसिडिटी और अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
अगर आप भी नवरात्र का व्रत रख रहे हैं तो ये खबर एक बार जरूर पढ़ लें। हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेहतमंद रहने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं विस्तार से-
पानी पीते रहें
व्रत के दौरान आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी आपको परेशान कर सकती है। कोशिश करें कि व्रत के समय भी चार लीटर पानी जरूर पिएं। नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और फलों का जूस भी बेहतर विकल्प है। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
तली-भुनी चीजों से बचें
व्रत के दौरान तली-भुनी चीजों खाने से बचे। अक्सर लोग व्रत के दौरान अक्सर पकौड़े, पूड़ी और अधिक घी-तेल वाले चीजे खाते हैं। ये आपको नुकसान कर सकती है। आप एसिडिटी का शिकार हो सकते हैं। आलू, साबूदाना खिचड़ी और दही-फल एक बेहतरीन विकल्प हैं।
प्रोटीन वाली चीजों को डाइट में करें शामिल
नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग अपनी डाइट में पनीर, दही, दूध और बादाम जैसी चीजों को जरूर शामिल करें। इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। ये आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा रखेंगे।
