नई दिल्ली:– नए डिजिटल एरा में UPI पेमेंट का एक आसान और तेज तरीका बन गया है। हालांकि, कई बार यूजर्स को इंटरनेट की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा बीते बुधवार को UPI सेवाएं डाउन होने की स्थिति भी सामने आई। वैसे क्या आप जानते हैं कि UPI पेमेंट बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है? आइए इसका तरीका आपको बताते हैं।
*99# सेवा का यूज करें
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से *99# USSD सेवा शुरू की गई है, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।
UPI पेमेंट बिना इंटरनेट के करने के स्टेप्स
- मोबाइल में डायल करें *99#
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें।
आपके स्क्रीन पर कई विकल्प दिखेंगे। - भुगतान विकल्प चुनें
- स्क्रीन पर आए मेन्यू में से ‘Send Money’ या ‘भुगतान करें’ विकल्प चुनें।
. UPI ID, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें - जिसे पैसे भेजने हैं, उसकी UPI ID, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- अमाउंट एंटर करें
- जितनी रकम सामने वाले को भेजनी है, वह टाइप करें।
- UPI पिन डालें
- लेन-देन पूरा करने के लिए अपना UPI पिन डालें।
- पेमेंट कंप्लीट करें
- कन्फर्मेशन के बाद पेमेंट अच्छे से हो जाएगा और आपको कन्फर्मेशन मेसेज मिलेगा।
सेवा के फायदे
सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस सर्विस के साथ बिना इंटरनेट के लेन-देन किया जा सकता है। इसके अलावा यह ऑप्शन स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों में काम करता है। यह सेवा 24/7 उपलब्ध है, यानी किसी भी समय, कहीं भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। यह सुविधा खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत फायदेमंद है। अगली बार जब आपको इंटरनेट के बिना पेमेंट करना हो, तो इस सरल और सुरक्षित तरीके को जरूर आज़माएं।
