Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये जगह है धन कुबेर का स्थान, दुकान या फैक्ट्री में यहीं बनाएं कैश काउंटर, मिलेगा पैसा ही पैसा…
    समाचार

    ये जगह है धन कुबेर का स्थान, दुकान या फैक्ट्री में यहीं बनाएं कैश काउंटर, मिलेगा पैसा ही पैसा…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र में धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज को प्रसन्न करने के उपाय बताए गए हैं। खासकर बिजनेस करने वालों को वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे उनके व्यापार में आने वाली बाधाएं न सिर्फ दूर होती हैं, बल्कि दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी भी होती है। कर्मचारी बातें मानते हैं। आपकी व्यापारिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। इसलिए व्यावसायिक कार्यों के लिए प्लॉट लेते समय वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही किस जगह कैश काउंटर बनाने से आपका व्यापार समृद्ध होगा और इसे कहां स्थापित करना चाहिए, विस्तारपूर्वक जानिए।

    अगर आप कारोबार करते हैं और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-

    आयताकार या वर्गाकार प्लॉट सर्वश्रेष्ठ माना जाता है
    अगर आयताकार प्लॉट ले रहे हैं तो इसका अनुपात 1:2 से ज्यादा न हो
    प्लॉट के दक्षिण-पश्चिम हिस्से की सतह ऊंची हो
    ज्यादा से ज्यादा निर्माण दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कराएं
    उत्तर-पूर्व हिस्से को खुला छोड़ दें और इसकी सतह नीचे रखें

    मान्यता है कि ईश्वर, गंगा और माता लक्ष्मी का निवास उत्तर-पूर्व दिशा में है। ऐसे में उत्तर-पू्र्व की ओर ढलान होने और इस खुले स्थान पर पानी भरे रहने से व्यापार में धन की आवक बनी रहती है। धन लक्ष्मी बढ़ती जाती है। यही नहीं इस तरह के वास्तु उपाय से कम मेहनत में ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। बिजनेस करने वालों की किस्मत चमक जाती है। अगर आप प्लॉट लेकर निर्माण कार्य करवा रहे हैं तो उत्तर-पूर्व दिशा में अंडरग्राउंड टैंक, स्विमिंग पुल, तालाब आदि बना सकते हैं। यही नहीं जिन लोगों के व्यापार में परेशानियां आ रही हैं वे भी इसके अनुसार वास्तु सुधार कर सकते हैं। इससे व्यापार में विवाद और कर्ज आदि की दिक्कतें भी दूर होती हैं।

    व्यावसायिक प्लॉट में उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इससे व्यापार में रुकावट, आर्थिक परेशानियां, कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा को ज्यादा से ज्यादा खाली और खुला रखना चाहिए। यहां पानी की आवाजाही होने देनी चाहिए। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम स्थान की सतह और चारदीवारी को ऊंचा रखना चाहिए। इससे व्यावसायिक स्थल पर शांत और खुशहाल वातावरण रहता है। मालिक का अपने कर्मचारियों पर नियंत्रण रहता है। वह राजा जैसा सुख प्राप्त करता है।

    दुकान हो या फैक्ट्री, मालिक को दक्षिम पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए। इसे नैऋत्य दिशा भी कहते हैं। मालिक इस तरह बैठे कि उसका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो। अगर पूर्व मार्ग की तरफ दुकान या फैक्ट्री है तो मालिक को उत्तर की तरफ चेहरा रखना चाहिए। अगर पश्चिम मार्ग की तरफ दुकान या फैक्ट्री है तो दक्षिण की तरफ चेहरा किया जा सकता है और दक्षिण मार्ग पर प्लॉट हो तो दक्षिण पश्चिम में पूर्व की ओर चेहरा रखकर बैठना चाहिए। हालांकि अगर दुकान में ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं तो दक्षिण या नैऋत्य दिशा की ओर चेहरा नहीं करना चाहिए। बल्कि दक्षिण पश्चिम में उत्तर या पूर्व की ओर चेहरा रखना चाहिए।
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैश काउंटर वर्गाकार या आयताकार रखना बेहतर होता है। कैश काउंटर को उत्तर दिशा से ईशान तक कहीं भी बना सकते हैं। मध्य उत्तर को कुबेर का स्थान माना जाता है। ऐसे में इधर कहीं भी कैश काउंटर बनाया जा सकता है। अगर कैश काउंटर पर चेहरा उत्तर या ईशान की तरफ होना सबसे अच्छा माना जाता है। कैश काउंटर को अन्य सभी सामानों के काउंटर से ऊपर रखना चाहिए। इसे खोलते और बंद करते समय कर्कश आवाज नहीं आनी चाहिए।

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बिजनेस करने वाली जगहों पर कभी भी दुखी, रोते हुए या आंख बंद किए गए लोगों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसी तरह सूअर, बाघ, खरगोश, बगुला, उल्लू, सांप, सियार जैसे जानवरों की तस्वीरें लगाने से भी बचना चाहिए। खतरनाक या दीन-हीन हालात वाली आकृतियां लगाने से परहेज करें। इसकी जगह आप अपने व्यापार से जुड़े ख्याति प्राप्त लोगों, अपने प्रेरणा स्रोतों की तस्वीर लगा सकते हैं। तस्वीर अपनी कुर्सी के पीछे दीवार पर या किसी उचित जगह लगा सकते हैं।

    Post Views: 985

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआंगनबाड़ियों का समय बदला, बच्चों को मिलेगी राहत, नोट कर लें नया टाइम…
    Next Article अब आंखों के नीचे पड़े काले घेरे इन बेस्ट डार्क सर्कल क्रीम से होंगे तुरंत कम, हफ्तेभर में लौट आएगी चेहरे की रौनक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

    February 28, 2026

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?