Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Google Chrome यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने दी चेतावनी- तुरंत करें अपडेट…
    समाचार

    Google Chrome यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने दी चेतावनी- तुरंत करें अपडेट…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकारी एंजेसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट Windows लैपटॉप पर Chrome ब्राउजर के पुराने वर्जन में मौजूद खतरनाक सिक्योरिटी बग्स को लेकर जारी किया गया है।
    इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स को डिवाइस और डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। CERT-In ने Chrome यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने के लिए कहा है।
    किन यूजर्स को है खतरा
    CERT-In ने बताया कि यह सिक्योरिटी बग Google Chrome के डेस्कटॉप वर्जन 134.0.6998.177/.178 से पहले के सभी वर्जन के लिए है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स Chrome Sandbox Protection को बायपास कर सकते हैं। इससे यूजर्स का जरूरी डेटा लीक होने या फिर मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
    क्या होंगे खतरे?
    हैकर्स यूजर्स के कंप्यूटर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
    खतरनाक कोडिंग से डिवाइस को खराब कर सकते हैं।
    डिवाइस से संवेदनशील डेटा को आसानी से चुरा सकते हैं।

    CERT-In का कहना है कि Google Chrome में Mojo पर गलत हैंडल की वजह से यह बग आया है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स Chrome की सिक्योरिटी को बायपास करके कम्प्यूटर में मैलवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं।
    बचाव के लिए क्या करें?
    CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द Google Chrome का नवीनतम वर्जन अपडेट कर लें। Google द्वारा इस समस्या को ठीक करने के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है, जिसे Chrome उपयोगकर्ताओं को तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।
    Google Chrome को अपडेट कैसे करें

    स्टेप 1. सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर पर इंस्टॉल गूगल Chrome ब्राउजर को ओपन करना है।
    स्टेप 2. इसके बाद आपको ब्राउजर विंडो के टॉप-राइट कॉर्नर में दिख रहे 3 डॉट मेन्यू पर क्लिक करना है।
    स्टेप 3. इसके बाद अब आपको स्क्रॉल डाउन करते हुए Help मेन्यू ऑप्शन में क्लिक करना है।
    स्टेप 4. हेल्प पर क्लिक करते ही बगल में और मेन्यू दिखाई देंगे। अब यहां आपको About Google Chrome पर क्लिक करना है।
    अब क्रोम ब्राउजर के स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। इसमें Chrome ब्राउजर ऑटोमेटिक ही अपडेट की जांच करेगा। अगर अपडेट उपलब्ध हुआ तो यह खुद इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करेगा। इंस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपको अपना ब्राउजर रीलॉन्च करना होगा।

    Post Views: 895

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब आंखों के नीचे पड़े काले घेरे इन बेस्ट डार्क सर्कल क्रीम से होंगे तुरंत कम, हफ्तेभर में लौट आएगी चेहरे की रौनक…
    Next Article हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा 30 मार्च 2025 प्रस्तावित यात्रा मार्ग जिला कोरबा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?