Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेयर मीनल चौबे ने बजट को बताया वास्तविक,विपक्ष बोला ये खोखला बजट सिर्फ मुंगेरी लाल का हसीन सपना…
    RAIPUR

    मेयर मीनल चौबे ने बजट को बताया वास्तविक,विपक्ष बोला ये खोखला बजट सिर्फ मुंगेरी लाल का हसीन सपना…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने अपना पहला बजट पेश किया. जिसे उन्होंने राजधानी के वास्तविकता का बजट बताया. मेयर मीनल चौबे ने कहा कि पूर्व के महापौर सिर्फ कहते थे , करते नहीं थे. इसलिए उन्होंने 2000 करोड़ का बजट पेश किया था, लेकिन 800 करोड़ का भी काम नहीं किया. लेकिन हमने जो कहा है वह करके दिखाएंगे.

    समाज के हर वर्ग को कुछ ना कुछ मिलेगा : महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अपना पहला बजट 1529 करोड़ 53 लाख का बजट अनुमान है.जिसमें 1528 करोड़ के व्यय का अनुमान है. 79 लाख रुपए के फायदे का इस बार का बजट है. हमारा बजट वास्तविकता का बजट है , हमने बजट में जो भी प्रावधान किया, उसे एक वर्ष में पूरा करने का प्रयास करेंगे. पूर्ववर्ती सरकार की तरह हम हवाई बातें नहीं करेंगे. इस बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग को कुछ ना कुछ दिया गया है, इसमें महिला, युवा, थर्ड जेंडर सभी के लिए बजट में कुछ न कुछ दिया है.

    हमारा जो बजट होगा वास्तविकता का बजट होगा. पूर्व के महापौर ने लगभग 2000 करोड़ रुपए का बजट पिछले वित्तीय वर्ष प्रस्तुत किया था, लेकिन मात्र 850 करोड़ रुपए ही खर्च हो पाए थे. उसके पहले 1600 करोड़ का बजट प्रस्तुत करते थे ,इसमें से सिर्फ 900 करोड़ रुपए खर्च हो पाए हैं. इसी प्रकार की अनियमिता उनके बजट में थी. हमारा बजट वास्तविक बजट है. हवा हवाई बजट नहीं है, इसलिए राशि में कमी दिख रही है- मीनल चौबे ,महापौर

    वहीं नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने बजट को फेल बताते हुए कहा कि इस बजट में शहर के मूलभूत सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया. गौ माता के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है.यह पूरा बजट खोखला बजट रहा है. इसमें पुराने बजट को समाहित किया गया है. इसमें कोई अंतर नहीं है. बजट ऐसा होना चाहिए जो मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर सकें. चौपाटी के मामले में देखा गया , पहले महापौर ने वहां विरोध किया और दूसरे दिन देखने को मिलता है कि उस चौपाटी को चालू कर दिया गया. ऐसे कौन से अधिकारी है जो उनकी सुन नहीं रहे हैं. गोवंश की बात की जाती, बहुत सारी घटनाएं होती है, और स्मार्ट सिटी की कल्पना करते हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी के अनुरूप जो सुविधा मिलनी थी ,वह नहीं मिल रही है.

    लाखों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी राजधानी को मच्छरों से मुक्त नहीं किया जा सका है. उनकी संख्या बढ़ती जा रही है . मानो मच्छरों को प्रोटीन विटामिन दिया जा रहा है. जिससे उनकी संख्या बढ़ रही है. महापौर ने इसे फायदे का बजट बताया, लेकिन फायदे का बजट तब होगा, जब यहां की जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पाएगी- संदीप साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम

    वहीं निर्दलीय पार्षद आकाश तिवारी ने कहा कि इस बजट पर विश्वास की कमी देखी गई है.1500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है.पहले 1900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था. उसी पूरी तरह से केंद्र सरकार राज्य सरकार के ऊपर निर्भर है. क्या रायपुर की शहर सरकार को केंद्र राज्य सरकार के ऊपर विश्वास कम है, जो सिर्फ 1500 करोड़ का बजट पेश किया है.

    यातायात पार्किंग की बात कर रहे हैं, उसकी व्यवस्था नहीं की गई ये मांगीलाल के हसीन सपने हैं. वास्तविकता ये है कि तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण की एक लाइन इसमें नहीं लिखी गई है. जहां से रोज लाखों लोग गुजरते हैं. स्कूली शिक्षा को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है- आकाश तिवारी, निर्दलीय पार्षद, नगर निगम

    बजट को बढ़ाने के बजाय घटा दिया गया : ऐतिहासिक धरोहर राजा तालाब के लिए कोई उल्लेख नहीं है.बजट को पूरी तरह से मुंगेरीलाल के हसीन सपने कह सकते हैं और कॉपी पेस्ट है. इसमें कुछ भी नया नहीं है.आकाश तिवारी ने कहा कि हमारे समय तो केंद्र सरकार नहीं थी , उसका सहयोग नहीं था. यहां ट्रिपल इंजन की सरकार है, इस बजट को बढ़ाना था, वह कम क्यों हो रहा है.

    Post Views: 1,100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्टील सिटी दुर्ग भिलाई में भीषण आग, बिजली विभाग का सब स्टेशन जला…
    Next Article पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, राष्ट्र को मिलेगा 33 हजार करोड़ का डेवलपमेंट प्रोजेक्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?