Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल धन योग से धन लाभ पाएंगे सिंह, धनु और इस राशि के जातक…
    समाचार

    आज का भविष्यफल धन योग से धन लाभ पाएंगे सिंह, धनु और इस राशि के जातक…

    By Tv 36 HindustanMarch 29, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। दरअसल चंद्रमा आज मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे और मंगल मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इस शुभ स्थिति से आज धन योग बनेगा। इस योग से आज किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा। जानने के लिए देखें मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानी देने वाला हो सकता है। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों और परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आज आपको अपने खर्च पर भी काबू रखने की जरूरत है।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

    वृषभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज शाम के समय दोस्तों और संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

    मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। आज आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ भी आज मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी भी मामले में सोच-समझकर बोलें तो बेहतर होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

    आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

    सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मान सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई अटका काम भी आज पूरा होगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

    कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। किसी वजह से आपको अपनी योजना में परिवर्तन करना होगा और कोई कम टल सकता है।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना आपके लिए शुभ और लाभदायक रहेगा।

    तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन पुराने काम को निपटाने का रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी होगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं अथवा अन्न का दान दें।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नरम गरम रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों से सहयोग पाएंगे। माता के साथ आपका संबंध मधुर और अनुकूल रहेगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में दीप का दान करें।

    धनु राशि के लिए करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज इस मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

    मकर राशि के लिए आज मार्च का अंतिम शनिवार लाभदायक रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोट खिलाएं।

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपनी सेहत के प्रति आज सजग रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। आज आप अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंध भी मधुर रहेगा। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। अगर आप आज अपने घर से दूर कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आपको आज किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। मन पसंद भोजन भी मिलेगा।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।

    Post Views: 1,415

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएचडीसीसीआई ने लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, एक दिवसीय बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ,ये लोग रहे मौजूद…
    Next Article जज ने लगाई रोक भड़क उठा पूरा न्याय विभाग अप्रवासियों को किसी तीसरे देश डिपोर्ट नहीं कर पाएंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?