नई दिल्ली:– आज 1 अप्रैल 2025 को मंगलवार का दिन है। अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं। आज के अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग अपने फैसलों से तरक्की करेंगे। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का दिन।
मूलांक एक के लिए आज का समय काफी अच्छा रहेगा, लेकिन सिर दर्द की परेशानी रह सकती है। अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो आज नमक कम खाने की सलाह दी जाती है। अपने बोलचाल में नम्रता रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
मूलांक दो वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें मनचाहे धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के अभद्र व्यवहार से परेशानियां बढ़ सकती हैं। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करना आवश्यक है, अन्यथा हानि हो सकती है।
मूलांक तीन वालों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बड़ेगी। परिवार के साथ मिलकर कोई मांगलिक कार्य का विचार किया जा सकता है। हनुमान जी के दर्शन करना भाग्यवर्धक सिद्ध होगा। आपकी दी गई सलाह कारगर साबित होगी। आप अपनी आजीविका का कोई और मार्ग भी सोच सकते हैं और उस पर विचार कर सकते हैं।
मूलांक चार वालों का भाग्य आज सामान्य रहेगा। दिन भर वह अपने व्यवहार और विचारों पर नियंत्रण रख सकेंगे। आज अनुशासन में रहना पसंद करेंगे और इससे लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उनका कार्य प्रभावशाली रहेगा। जीवन में कोई खुशख़बरी खुशहाली ला सकती है।
मूलांक पांच वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। वे किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। वे अपने भाई-बहनों के साथ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे और खुश होंगे। वे अपनी सेहत के बारे में भी जागरूक रहेंगे, जिससे उनकी जीवनशैली में अच्छे बदलाव आएंगे।
मूलांक 6 वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना जरूरी है। वे आज अपनी पसंद के कपड़े खरीदने जा सकते हैं। मित्रों के बीच उनका आकर्षण प्रभावशाली रहेगा। घर में सुंदर फूल लगाना भाग्यशाली रहेगा।
आज मूलांक सात वाले व्यक्तियों का दिन चिंताजनक रहेगा। विदेश से व्यापार के नए विचार प्रकट होंगे जो भविष्य में सफल हो सकते हैं। मस्तिष्क से लिए फैसले अच्छे परिवर्तन लाएंगे। दिनभर किसी रोग से परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात दिल पर लग सकती है, जिससे भावुकता महसूस होगी।
मूलांक आठ वालों को आज कोई विशेष निर्णय लेने से बचना चाहिए। उनका भौतिक सुख बढ़ सकता है लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। सावधानी जरूरी है क्योंकि संक्रमण का योग बन रहा है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों से संदेह हो सकता है पर इसका प्रभाव अधिक नहीं होगा।
मूलांक नौ वाले जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखना आवश्यक है। क्रोध से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज आपकी स्पष्ट बोलने की आदत नए दुश्मन बना सकती है। आप आज कुछ साहसिक और चुनौतीपूर्ण फैसले लेंगे जिनका प्रभाव महत्वपूर्ण होगा।
