जम्मू-कश्मीर:– कठुआ में सोमवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र में कई निगरानी और सर्च ऑपरेशन चलाया था।
31 मार्च की रात को संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके कारण गोलीबारी हुई। मंगलवार (01 अप्रैल) को सुबह होते ही फिर से तलाशी और आतंकियों के खात्मे का अभियान शुरू किया गया। भारतीय सेना से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में आज भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
