नई दिल्ली:– बढ़ा कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियां, ब्लड प्रेशर, और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का भी कारण बन सकता है. सबसे बड़ी चिंता की बात है कि जब तक कोलेस्ट्रॉल खतरे के लेवल को पार न कर जाए, इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है.
अगर आपके पैरों में बार-बार दर्द या ऐंठन हो रही है, खासतौर पर चलते समय या रात में सोते वक्त, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो यह धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को बाधित करता है, जिससे पैरों की मांसपेशियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और दर्द होने लगता है.
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पैरों में दर्द के लक्षण : चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर पैरों में दर्द रात में सोते समय पैरों में ऐंठन या जकड़न पैर ठंडे पड़ जाना या सुन्न महसूस होना पैरों की त्वचा का रंग बदलना या गहरा या फीका पड़ना घाव भरने में ज्यादा समय लगना पैरों में झुनझुनी या जलन
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन अंगों में भी हो सकता है दर्द: सीने में दर्द गर्दन और कंधों में जकड़न सिरदर्द और चक्कर आना
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के उपाय: फाइबर से भरपूर चीजें खाएं जंक फूड, तले-भुने और ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से बचें रोजाना कम से कम 30 मिनट तक टहलें, योग या एक्सरसाइज करें 5
धूम्रपान और शराब छोड़ें, पानी ज्यादा पिएं, डॉक्टर से नियमित जांच कराएं
