Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शराब माफिया ने पूरे गांव को दी धमकी, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप, पाटन में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर एक्शन की मांग…
    RAIPUR

    शराब माफिया ने पूरे गांव को दी धमकी, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप, पाटन में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर एक्शन की मांग…

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदा बाजार :- ग्राम पंचायत सलोनी में पिछले कुछ महीनों से अवैध शराब माफिया सक्रिय है.हालात ये बन चुके हैं कि अब इस गांव में रहने वाले लोगों समेत सरपंच और पंचों को जान से मारने की धमकी शराब माफिया दे रहा है.ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की उनकी फरियाद नहीं सुनता है. ईटीवी भारत के संवाददाता चंद्रकांत वर्मा से हुई खास बातचीत में गांव की महिलाओं और सरपंच ने अपनी परेशानियां साझा की हैं. इस बात को उजागर किया है कि सलोनी में शराब माफियाओं का नेटवर्क किस कदर मजबूत हो चुका है.

    विरोध करने पर मिली धमकी : गांव में कच्ची महुआ शराब का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है. जिससे गांव का माहौल बुरी तरह से बिगड़ चुका है. बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक शराब के आदी हो चुके हैं.गांव वालों का कहना है कि हालात ये है कि स्कूल जाने वाले छात्र भी शराब पीने लगे हैं. सलोनी गांव की महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध धंधे का विरोध किया, तो माफिया ने उन्हें धमकी दी. गांव के सरपंच और पंचगण को न केवल गालियां दी गईं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई.

    हमने कई बार प्रशासन को सूचित किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. शराब माफिया खुलेआम धमकियां दे रहे हैं. हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है.हमें डर है कि कहीं हमें ही कुछ हो न जाए. हम प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि वे हमारे सुरक्षा की जिम्मेदारी लें और इस अवैध कारोबार पर रोक लगाए- सुशीला पटले,ग्रामीण महिला

    हमने अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाई, तो हमें गाली-गलौज की गई.पुलिस और आबकारी विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन माफियाओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया. हम नहीं चाहते कि हमारे गांव का माहौल और बिगड़े.अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे- बंशी बंजारे, सरपंच

    गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पहले ऐसा नहीं था, लेकिन अब छोटे-छोटे बच्चे शराब के नशे में धुत हो रहे हैं. हमें डर है कि यह सब हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए खतरे का कारण बनेगा. अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो हम खुद सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे.सलोनी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्दी कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है.शराब माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि गांव में कानून और व्यवस्था के लिए अब प्रशासन को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. वहीं पुलिस के आला अफसर कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

    हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रामीणों की सुरक्षा हो और इस अवैध कारोबार को समाप्त किया जाए- विजय अग्रवाल, एसएसपी

    ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव में अवैध शराब के कारोबार पर रोक नहीं लगी और पुलिस प्रशासन ने निष्क्रियता दिखाई. तो वे आंदोलन करने को तैयार हैं. अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस बार ग्रामीणों की आवाज सुनेगा या फिर शिकायतों की पोटली सिर्फ एक कोने में पड़ी धूल खाती रहेगी.

    श्मशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण : बलौदा बाजार जिले में अब श्मशान भूमि भी सुरक्षित नहीं है.ग्राम पाटन की श्मशान भूमि और चारागार में अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है. जिसे लेकर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है. इसी क्रम में ग्रामीणों का एक दल कलेक्टर से मिला और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई.

    गांव में क्यों बढ़ रहा आक्रोश? : ग्राम पंचायत ने 20 मार्च 2025 को आमसभा कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था कि अवैध कब्जाधारियों को 10 दिन का समय दिया जाएगा ताकि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें. लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद जब कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की, तो ग्रामीणों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया. इसी दौरान कब्जाधारियों ने गाली-गलौच कर विवाद खड़ा कर दिया, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।ग्राम सरपंच टिकेश्वर वर्मा ने बताया कि गांव के ही 7-8 लोगों ने श्मशान और चारागाह भूमि पर कब्जा कर रखा है. पहले पंचायत स्तर पर समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दुर्व्यवहार किया. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से संपर्क कर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की.प्रशासन ने इस मामले पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया है.

    लवन थाना क्षेत्र में मिला शव : एक तरफ गांव के लोग शराब माफिया और अतिक्रमण से परेशान हैं.तो दूसरी तरफ जिले में अपराध बेकाबू है.जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीडीह में नदी किनारे रेत घाट पर एक नाबालिग का शव मिला है.शव की शिनाख्त 14 वर्षीय निरंजन घृतलहरे के तौर पर हुई जो दो दिन पहले लापता हुआ था. पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरु की है.इस पूरे मामले पर बलौदा बाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि लवन थाने में दो दिन पहले बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. उसका शव नदी किनारे रेत घाट पर झाड़ियों में मिला है. फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा.हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं.

    Post Views: 1,365

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालों में मेहंदी लगाने के हैं कई नुकसान, बार-बार लगाने वाले पहले जान लें…
    Next Article अब अमिताभ बच्चन के साथ आप कर सकेंगे रामलला का दर्शन, घर बैठे मिलेगी ये सुविधा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?