नई दिल्ली:– अयोध्या के राम मंदिर से रामनवमी के दिन सीधा प्रसारण किया जाएगा और इस प्रसारण को आप घर बैठे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। 6 अप्रैल 2025 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक यह लाइव टेलीकास्ट चलने वाला है। इस दौरान राम मंदिर में होने वाली पूजा और आरती में आप वर्चुअली हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही अमिताभ बच्चन भगवान राम से जुड़ी कहानी भी सुनाएंगे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रामनवमी पर घर बैठे रामलाल का दर्शन आप कर सकते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने रामनवमी के मौके पर अयोध्या स्थित राम मंदिर से सीधा प्रसारण दिखाने की जानकारी साझा की है। इससे पहले महाशिवरात्रि के मौके पर 12 ज्योतिर्लिंगों से आरती को लाइव स्ट्रीम किया गया था, जबकि रामनवमी की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 तक होगी। 6 अप्रैल को आप घर बैठे राम मंदिर में मौजूद रामलाल का दर्शन कर सकते हैं।
