नई दिल्ली:- पब्लिक प्रोविडंट फंड में पैसा जमा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है, क्योंकि अप्रैल की 5 तारीख उन लोगों के लिए बेहद अहम है. दरअसल अगर आप 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश करते हैं, तो आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिल जाता है. ब्याज का लाभ उठाने के लिए आप 5 अप्रैल तक अपना मंथली निवेश जरुर कर लें.
पीपीएफ खाते में हर महीनें ब्याज की होती है गणना
पीपीएफ हर महीनें पीपीएफ खाते में पांच तारीख के हिसाब से ब्याज की गणना करता है. यानी आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत की 5 अप्रैल को एकमुश्त पैसा जमा कर देते हैं, तो आपको पूरा ब्याज मिलेगा.
5 के बाद करेंगे निवेश तो नहीं मिलेगा पूरा ब्याज
वहीं, अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ खाते में महीने की 5 तारीख तक अपना इन्वेंस्ट करता है, तो उसे उस पैसों पर पूरे माह का ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर कोई व्यक्ति 5 तारीख के बाद पीपीएफ खाते में अपनी राशि को निवेश करता है, तो उसे कम बैलेंस पर कम ब्याज का लाभ मिलेगा.
पीपीएफ एक दीर्घकालिक बचत योजना
बता दें कि पीपीएफ भारत सरकार की दीर्घकालिक बचत योजना है. पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस और किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में खोला जा सकता है. जो लोग इसमें निवेश करते हैं, उन्हें इसमें चक्रवृद्धि ब्याज तक मिलता है. ये योजना कर मुक्त है. साथ ही इसमें निवेश की रकम पर लोन की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा निवेश की राशि पर गारंटी से रिटर्न मिलता है.