Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Poco C71 की लॉन्च डेट कंफर्म, कीमत के साथ-साथ फीचर्स का भी चला पता..
    News

    Poco C71 की लॉन्च डेट कंफर्म, कीमत के साथ-साथ फीचर्स का भी चला पता..

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद:- Poco C71 की लॉन्चिंग न्यूज़ कंफर्म हो गई है. पोको के इस स्मार्टफोन को भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस फोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया है. इसके अलावा पोके के इस बजट स्मार्टफोन का डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, प्रोसेसर और कलर्स समेत कई खास चीजों का पता चला है. आइए हम आपको पोको के इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

    Poco C71 को भारत में 4 अप्रैल 2025 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस बात की जानकारी पोको ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के जरिए की है. कंपनी के द्वारा किए गए इस पोस्ट के साथ एक लिंक भी अटैच किया हुआ है, जो फ्लिपकार्ट रिलीज किए गए फोन की माइक्रोसाइट पर लेकर जाता है.

    पोको का नया बजट स्मार्टफोन

    माइक्रोसाइट पर मौजूद प्रमोशन पोस्टर को देखकर पता चलता है कि फोन की कीमत 7000 रुपये से कम होगी. इसका मतलब है कि पोको अपने इस फोन यानी Poco C71 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये रख सकता है, जिसमें यूज़र्स को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है. फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के मुताबिक पोको ने कंफर्म किया है कि Poco C71 स्प्लिट ग्रिड डिजाइन के साथ आएगा, जो डुअल टन फिनिश ऑफर करेगा. आइए हम आपको इस फोन के कुछ संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं.

    डिजाइन: इस फोन के साइड बैजल्स पतले दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा फ्रंट कैमरा के लिए फोन के अगले हिस्से पर सेंटर्ड वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है. फोन के दाहिनी ओर वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन दिए गए हैं, जबकि बाईं ओर सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है.

    डिस्प्ले: इस फोन में 6.88 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह ट्रिपल TÜV Rheinland Eye Protection के साथ आता है. इस फोन के डिस्प्ले में वेट टच सपोर्ट यानी गीले हाथों से फोन यूज़ करने वाला फीचर भी दिया गया है.

    प्रोसेसर: इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का यूज़ किया जाएगा, जिसका 6GB RAM के साथ AnTuTu score 3 लाख से ज्यादा है. यह बजट रेंज सेगमेंट वाले फोन के हिसाब से काफी बढ़िया है. इसके अलावा इस फोन का रैम 6GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

    सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 15 पर बेस्ड ओएस पर रन केरदा. इसमें कंपनी 2 साल तक का ओएस अपग्रेड्स और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकती है.

    कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसका मेन कैमरा 32MP का होगा. इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

    बैटरी: इस फोन में 5200mAh की बैटरी जी जा सकती है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद की जा रही है. इसमें पानी की बूंदों और डस्ट से बचने के लिए IP52 rating भी दी जा सकती है.

    अन्य फीचर्स: इसमें पानी की बूंदों और डस्ट से बचने के लिए IP52 rating भी दी जा सकती है. इस फोन को कूल ब्लू, डिज़र्ट गोल्ड और पॉवर ब्लैक कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है.

    Post Views: 610

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवक्फ बिल पर किरेन रिजिजू ने किया UMEED का जिक्र, जानिए क्या है…
    Next Article Motorola Edge 60 Fusion हुआ लॉन्च, 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप से लैस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?