Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जल्द लॉन्च होने वाला है Citroen Basalt, Aircross और C3 का डार्क एडिशन, कंपनी ने जारी किया टीजर..
    News

    जल्द लॉन्च होने वाला है Citroen Basalt, Aircross और C3 का डार्क एडिशन, कंपनी ने जारी किया टीजर..

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद:- फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Citroen भारतीय बाजार में अपने तीन उत्पाद बेच रही है, जिनमें Citroen Basalt SUV, Aircross और C3 सीरीज बेच रही है. अब कंपनी अपने इन उत्पादों के Dark Edition को लॉन्च करने वाली है. कुछ समय पहले कंपनी ने Citroen Basalt का टीजर जारी किया था, लेकिन अब Citroen India ने Aircross SUV और C3 हैचबैक के डार्क एडिशन की भी पुष्टि की है. Citroen Basalt की तरह, उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी दोनों कारों में भी केवल एक्सटीरियर और इंटीरियर कॉस्मेटिक अपडेट होंगे.

    Citroen Aircross और C3 के Dark Edition में क्या मिल सकता है

    कंपनी द्वारा जारी टीज़र वीडियो में तीनों कारों के लिए एक गुप्त ब्लैक एक्सटीरियर पेंट शेड दिया जाएगा, जिसके साथ-साथ ग्रिल इंसर्ट, बैज और एलॉय व्हील्स के लिए Dark क्रोम एक्सेंट का संकेत दिया गया है. इन कारों के स्टैंडर्ड वर्जन में सिल्वर एक्सेंट के साथ एक बम्पर मिलता है, जिसे डार्क एडिशन में डार्क फिनिश दिया जा सकता है. इसके अलावा, इनके डार्क एडिशन में हेडलैम्प्स को स्मोक्ड-आउट फिनिश दिया जा सकता है.

    डैशबोर्ड के लिए नया ब्लैक लेदरेट फिनिश
    कंपनी द्वारा जारी टीज़र में इनके इंटीरियर की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें डैशबोर्ड के लिए कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग के साथ लेदरेट फिनिश दी गई है. Citroen के सभी रेगुलर मॉडल में प्लास्टिक डैशबोर्ड दिया गया है, इसलिए यह कम से कम Basalt और Aircross पर एक उल्लेखनीय अपग्रेड हो सकता है.

    इस टीज़र में कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ नए ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री की झलक भी दिखाई गई है. हालांकि, इसके उपकरण लिस्ट में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं हो सकती है. इनके डार्क एडिशन मॉडल संभवतः अपनी संबंधित कार के टॉप-स्पेक ट्रिम पर आधारित होंगे.

    Citroen Aircross, Basalt और C3 Dark Editions के पावरट्रेन
    Citroen Aircross, Basalt और C3 के डार्क एडिशन वेरिएंट में मैकेनिकली कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. तीनों कारों में या तो 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 81bhp की पावर देता है या 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 109bhp की पावर प्रदान करता है. केवल बाद वाले इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा. डार्क एडिशन वेरिएंट को संभवतः केवल टॉप टर्बो पेट्रोल इंजन में ही पेश किया जाएगा.

    डार्क एडिशन मॉडलों की बढ़ती लोकप्रियता
    भारतीय बाजार में डार्क एडिशन एसयूवी की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है. इस लिस्ट में Hyundai Creta, MG Astor, Honda Elevate, Tata Harrier और Safari, Jeep Compass, और Mahindra Scorpio N जैसे मॉडल शामिल हैं, जो डार्क एडिशन वेरिएंट में बेचे जा रहे हैं. इसके अलावा Mahindra XUV700 Ebony Edition को हाल ही लॉन्च किया गया है.

    Post Views: 665

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMotorola Edge 60 Fusion हुआ लॉन्च, 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप से लैस…
    Next Article पहले सास, साली और बच्चे को मारी गोली, फिर गार्डन में जाकर खुद कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?