नई दिल्ली:– आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है। जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और कैसा नहीं.
मेष-
निजी कार्यो के लिये सिफारिश करना पड़ सकती है, मेहनत का लाभ मिलेगा, व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा, परोपकारी कार्यो में सुख मिलेगा।
वृषभ-
जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें, अपनों की मदद से प्रसन्नता मिलेगी, मनोरंजन भ्रमण आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे।
मिथुन-
अटकी योजनाओं में प्रगति होगी, उच्च अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है, आय से अधिक धन व्यय होगा, दैनिक कार्यो में बाधा आयेगी।
कर्क-
विरोधी परेशान करेंगे, अधिकारियों के संपर्क से लाभ मिलेगा, विशिष्टजनों के संपर्क से नया कार्य बनेगा।
सिंह-
कामकाज में देरी से तनाव बढ़ेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नौकरी सम्बन्धी अधिकारियों से मेल मुलाकात होगी, विवादास्पद कार्यो को टालें।
कन्या-
दौड़धूप से कामकाज बनेंगे, सामाजिककार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, यश और कीर्ति मिलेगी, दूर गये मित्र के सम्बन्ध में सुखद समाचार प्राप्त होगा।
तुला-
नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढे़गी, भावुकता में लिये ये फैसले बदलना पडे़गे, स्वास्थ्य के सम्बन्ध में सुधार होगा, खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक-
राजकीय मामले पक्ष में सुलझंेृृगे, कानूनी मामले पक्ष में मजबूत होंगे, पारिवारिक शत्रुता में वृद्धि होगी, अनावश्यक खर्च होगा, संयम बनाये रखें।
धनु-
उलझनें दूर होंगी, चुप रहने से लोग गलत समझ सकते हैं, आय के स़्त्रोत बढ़ेंगे, अतिथि आगमन का योग है, मैत्री सम्बन्धी प्रगाढ़ता आयेगी
मकर-
नये सौदे के कार्य बनेंगे, धार्मिक कार्य में खर्च की संभावना है, राजकीय कार्य में सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय उत्तम रहेगा।
कुम्भ-
खानपान में सावधानी रखें, रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, जमीन जायजाद सम्बन्धी विवाद को टालने का प्रयास करें, महिला जाति की सलाह ले।
मीन-
सुख सुविधा पर खर्च होगा, जिसे चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, रिश्ते मजबूत होंगे, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का भावुक और खर्चीले स्वाभाव का होगा, यह महत्वाकांक्षी, कल्पनाप्रिय, स्थिर बुद्धि का होगा, शिक्षा विभाग में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता का भक्त होगा।
व्यापार भविष्य-
चैत्र शुक्ल षष्ठी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मॅूग, मोठ, रूई, सोना, गुड़, खांड़, के भाव में तेजी होगी, चांदी के भाव चाल मंदी की रहेगी, वायदा विचार आज हाजिर मार्केट में पिछले दिन के बने भाव पर व्यवसाय कर लाभ प्राप्त करें, भाग्यांक 2492 है।
