जम्मू-कश्मीर :– पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिसके चलते गर्मी धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। लोगों को जल्द परेशान करने वाली गर्मी का अभी से आवास होने लगा है।
Play VideoUnibots.com
आज कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना
हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी जरूर राहत देने वाली है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद शाम के समय जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
शुक्रवार से मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है, लेकिन 08 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के केंद्र शासित प्रदेश को प्रभावित करने की उम्मीद है।
बुधवार को सामान्य से ऊपर रहा तापमान
बता दें कि बुधवार को पूरे जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather News) में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी अपने रंग दिखने लगी है। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 23.5 जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बटोत का अधिकतम तापमान 23.0 जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा का अधिकतम तापमान 29.6 जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 23.8 जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना है तापमान?
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सामान्य तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पहलगाम का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सामान्य तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है। तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
