Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Train में अगर खो गया है मोबाइल तो ना ले टेंशन, रेलवे ढूंढ कर लाएगा आपका फोन-पढ़िए कैसे होगा ये मुमकिन…
    RAIPUR

    Train में अगर खो गया है मोबाइल तो ना ले टेंशन, रेलवे ढूंढ कर लाएगा आपका फोन-पढ़िए कैसे होगा ये मुमकिन…

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आपका मोबाइल फोन कहीं गुम हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों की इस बड़ी परेशानी का समाधान ढूंढ़ लिया है. आरपीएफ अब दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को न सिर्फ ट्रैक करेगा बल्कि उन्हें ढूंढ़ कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का काम भी करेगा. इस कदम से हर साल लाखों रेल यात्रियों को सीधे राहत मिलेगी जो मोबाइल खोने की शिकायत लेकर दर-दर भटकते थे. इस नई व्यवस्था को देशभर में लागू किया जा रहा है, जिससे मोबाइल रिकवरी का काम और ज्यादा तेज और प्रभावी बनेगा.

    इस तरह मिलेगा खोया मोबाइल:

    • यात्री रेल मदद ऐप या 139 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
    • अगर एफआईआर कराना नहीं चाहते तो सीधे सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है.
    • आरपीएफ की साइबर सेल मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कर देगी, जिससे उसका गलत इस्तेमाल रुक जाएगा. जैसे ही मोबाइल में नई सिम डाली जाएगी, सिस्टम अलर्ट देगा. फोन को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
    • मोबाइल मिलने के बाद यात्री निकटतम आरपीएफ पोस्ट जाकर आवश्यक दस्तावेज दिखाकर अपना फोन वापस ले सकते हैं.

    यात्रियों का बढ़ेगा भरोसा : रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव के मुताबिके सीईआईआर पोर्टल से मिली तकनीकी ताकत से हम अब यात्रियों को एक पारदर्शी और तेज रिकवरी सिस्टम दे पाएंगे. ये कदम डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक नया अध्याय है. इससे यात्रियों का भरोसा और मजबूत होगा.

    ऑपरेशन अमानत’ से लेकर डिजिटल ट्रैकिंग तक: आरपीएफ पहले से ही “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों की गुम हुई संपत्ति लौटाने का काम करती आ रही है. जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच आरपीएफ ने 84.03 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस लौटाई. अब सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइलों की रिकवरी को भी उसी मुहिम का हिस्सा बनाया गया है. इस तकनीक का पायलट प्रोजेक्ट मई 2024 में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में शुरू हुआ. वहां कई मोबाइल रिकवर हुए और चोरी में शामिल लोग भी पकड़े गए. अब इस सफल प्रयोग को देशभर में लागू किया जा रहा है.

    Post Views: 790

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडॉ. सलीम राज की बड़ी पहल : बोले- वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को लिखूंगा पत्र..
    Next Article वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने पर PM मोदी बोले- अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?