बलौदाबाजार:- बलौदाबाजार में एक रोंगटे खड़ा करने वाली घटना हुई है. यहां एक 14 वर्षीय बच्चे की हत्या उसकी ही सौतेली मां और चाची ने करवाई.हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंधों का शक बताया जा रहा है.इस निर्मम हत्या को अंजाम देने के लिए 50 हजार की सुपारी दी गई थी.पुलिस ने इस हत्या में शामिल 3 नाबालिगों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का सिलसिलेवार खुलासा किया है.
पुलिस जांच में हुआ खौफनाक खुलासा: लवन थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल को एक 14 वर्षीय लड़के का शव मिला था.शव को देखकर यह साफ लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है.पुलिस को संदेह हुआ कि मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है. इसलिए जांच शुरू की गई.
एफएसएल टीम और पुलिस की गहन जांच में पता चला कि हत्या का कारण पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों का शक था.जब पुलिस ने मृतक के परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की तो धीरे-धीरे हत्या की परतें खुलने लगीं और यह एक सुनियोजित सुपारी किलिंग से जुड़ा केस निकला.
50 हजार की सुपारी देकर कराई गई हत्या: बलौदाबाजार पुलिस को जांच में यह पता चला कि 14 साल के बच्चे की हत्या सुपारी किलिंग के जरिए कराई गई है. मृतक की सौतेली मां और उसकी सगी चाची ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची. बच्चे के मां ने गांव के एक शख्स को हत्या की सुपारी दी. 50 हजार रुपये में मर्डर का सौदा तय हुआ. दोनों महिलाओं ने हत्यारे को व्हाट्सएप के जरिए बच्चे की फोटो भेजी
आरोपी ने बहाने से बच्चे को बुलाया: पुलिस की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने सुपारी लेने के बाद बच्चे को बहाने से बुलाया और उसे बाइक पर बिठाकर महानदी के किनारे ले गया. यहां बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. कुछ दिनों बाद रेत से शव बाहर आ गया. जिससे पूरी साजिश का खुलासा हुआ.
अवैध संबंध के शक में मर्डर की वारदात: बलौदाबाजार के एसएसपी विजय अग्रवाल ने पूरे केस का खुलासा किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बच्चा जिस परिवार का था. वह संयुक्त परिवार है. इस परिवार में मृत बच्चे की सौतेली मां और उसकी चाची के बीच अवैध संबंधों को लेकर तनाव रहता था.
मृतक की मां उसकी सौतेली मां को ताना मारती थी कि वह उसके बेटे की देखभाल नहीं करती है. परिवार में अवैध संबंधों को लेकर लगातार झगड़े होते थे. इसी वजह से गुस्से में सौतेली मां और उसकी चाची ने बच्चे की हत्या करवाने की प्लानिंग की. – विजय अग्रवाल, एसएसपी, बलौदाबाजार
आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की: बलौदाबाजार एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या के गुनाह को कबूल कर लिया है. पुलिस ने हत्या के लिए दिए गए 50 हजार में से 20 हजार रुपए और घटना में इस्तेमाल मोबाइल जब्त कर लिया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
