Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार की हाई-रिस्क वॉर्निंग यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, तुरंत अपडेट करें गूगल क्रोम…
    समाचार

    सरकार की हाई-रिस्क वॉर्निंग यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, तुरंत अपडेट करें गूगल क्रोम…

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इंटरनेट ब्राउज करने के लिए गूगल क्रोम का यूज करते हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। भारत सरकार की CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ने गूगल क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन के यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। CERT-In को क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन में क्रिटिकल वल्नरेबिलिटी (गंभीर खतरे) का पता चला है। इसे हाई-रिस्क कैटिगरी में रखा गया है। सिक्योरिटी से जुड़ी इस खामी का फायदा उठा कर साइबर क्रिमिनल बड़ी चालाकी से सिस्टम का ऐक्सेस अपने कंट्रोल में लेकर यूजर के सेंसिटिव इन्फर्मेशन की चोरी कर सकते हैं। CERT-In ने सभी यूजर्स को बेस्ट प्रोटेक्शन के लिए क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करने के लिए कहा है।

    हैकर के बनाए हुए वेबपेज से होता है खेल
    CERT-In ने कहा कि कस्टम टैब्स, इंटेंट्स, एक्सटेंशन्स, नैविगेशन्स, ऑटोफिल्स और डाउनलोड्स में सही इंप्लीमेंटेशन के न होने के कारण गूगल क्रोम में कई खतरे पाए गए हैं। CERT-In ने आगे कहा कि इन खामियों का फायदा उठा कर दूर बैठे हैकर यूजर को अपने बनाए हुए वेबपेज पर विजिट करवा सकते हैं। हैकर के बनाए हुए वेबपेज पर पहुंचते ही यूजर के सिस्टम में आर्बिट्रेरी कोड को डाल दिया जाता है। यह कोड हैकर को उस सिस्टम का पूरा ऐक्सेस दे देता है।

    इन क्रोम वर्जन के लिए खतरा
    CERT-In ने बताया कि यह खतरा Linux पर 135.0.7049.52 से पुराने क्रोम वर्जन के लिए है। वहीं, विंडोज और MacOS में यह 135.0.7049.41/42 से पुराने वर्जन को प्रभावित कर रहा है। यह खतरा क्रोम के अलग-अलग फीचर्स जैसे डाउनलोड्स, ऑटोफिल्स, एक्सटेंशन्स और वेबसाइट नैविगेशन्स से जुड़ा है। CERT-In का यह अलर्ट घर या ऑफिस कंप्यूटर्स पर क्रोम यूज करने वाले यूजर्स के लिए है। साइबर क्रिमिनल इसके जरिए कंप्यूटर को क्रैश या अनस्टेबल करके पर्सनल डेटा की चोरी कर सकते हैं।

    गूगल ने रोलआउट किया अपडेट
    इससे बचने के लिए आपको अपना गूगल क्रोम ब्राउजर तुरंत अपडेट करना होगा। CERT-In ने कन्फर्म किया कि गूगल ने इस सिक्योरिटी इशू को फिक्स करने के लिए अपडेट रोलआउट कर दिया है। कंप्यूटर पर क्रोम को अपडेट करने के लिए आपको टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए Help ऑप्शन में जाकर About Google Chrome पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ब्राउजर अपडेट्स को चेक करके उसे डाउनलोड करना शुरू कर देगा। इसके बाद आपको ब्राउजर को केवल रीलॉन्च करना होगा।

    Post Views: 455

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग न्यूज़: वक्फ अधिनियम, 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली…
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी इतने करोड़ रुपए की विकास निधि…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?