Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रामलला का सूर्य तिलक… जानें सूर्याभिषेक क्यों है खास…
    News

    रामलला का सूर्य तिलक… जानें सूर्याभिषेक क्यों है खास…

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या :- समेत पूरे देश में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव, राम नवमी 2025, बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह दिन न केवल भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, बल्कि चैत्र नवरात्रि के समापन का भी सूचक है. हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को पुनर्वसु नक्षत्र, कर्क लग्न और दोपहर के समय हुआ था. इसी शुभ बेला को ध्यान में रखते हुए, अयोध्या के रामलला का दोपहर के समय सूर्याभिषेक किया जा रहा है. दोपहर 12 बजे से होने वाले इस दिव्य सूर्य तिलक को आप टीवी के माध्यम से लाइव देख सकते हैं. आइए जानते हैं भगवान राम के सूर्य तिलक का क्या महत्व है…

    कैसे किया जाएगा सूर्य तिलक

    राम नवमी 2025 के इस पावन अवसर पर, अयोध्या के राम मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी है. इस शुभ दिन पर दोपहर के समय, रामलला के प्राकट्य की स्मृति में सूर्य का अभिषेक किया जाएगा. राम मंदिर में एक विशेष सिस्टम तैयार किया गया है, जो गर्भ ग्रह में विराजमान रामलला की प्रतिमा तक सूर्य की किरणों को पहुंचाता है. जब सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ती हैं, तब सूर्य तिलक संपन्न होता है.

    आज कितने बजे होगा सूर्य तिलक

    4 मिनट तक ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम के माध्यम से सूर्य की किरणें रामलला की मूर्ति के ललाट पर डाली जाएंगी और सूर्य तिलक किया जाएगा. रामलला के सूर्य तिलक की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 12 बजकर 4 मिनट तक चलेगी. इस राम नवमी से लेकर अगले 20 साल तक भगवान राम के जन्मोत्सव पर सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक करेंगी. आने वाले 19 सालों तक हर वर्ष रामलला के सूर्य तिलक का समय बढ़ता जाएगा.

    अपने रथ के साथ एक महीने अयोध्या में रुके थे सूर्यदेव
    रामचरितमानस में तुलसीदासजी की एक चौपाई है, जिसमें लिखा है ‘मास दिवस कर दिवस भा मरम न जानइ कोइ. रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ.’ इसका अर्थ है कि जब भगवान राम का जन्म हुआ था, तब सूर्यदेव अत्यधिक प्रसन्न थे और अपने रथ के साथ ही अयोध्या पहुंच गए थे और पूरे एक महीने तक रुके थे. सूर्यदेव के अयोध्या में रहने से यहां पूरे एक महीने तक रात ही नहीं हुई थी. इसलिए कहा जाता है कि अयोध्या में अगर आप एक दिन रूक गए हैं तो समझ लिजिए कि आप एक महीने तक वहां रह चुके, यहां एक दिन एक महीने के बराबर होता है.

    सूर्य तिलक का महत्व
    भगवान राम का जन्म सूर्यवंश में हुआ था और उनके कुल देवता भी सूर्यदेव ही हैं. श्रीराम का जन्म मध्य काल में अभिजीत मुहूर्त में हुआ था और इस समय सूर्य अपने पूरे प्रभाव में थे. शास्त्रों में सूर्य को जीवन का स्त्रोत माना जाता है और होने वाला सूर्य तिलक भगवान राम के सूर्यवंश के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है. उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से यश, बल, आरोग्य, तेज की प्राप्ति होती है और कुंडली में ग्रहों के राजा सूर्यदेव की स्थिति भी मजबूत होती है. कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और समाज में आपकी यश, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है. रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें पहुंचाने के लिए तंत्र का प्रयोग किया जाएगा और इस प्रक्रिया को लाइव टीवी पर देखा जा सकता है. यह दिव्य आयोजन न केवल भगवान राम के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि विज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम भी है.

    Post Views: 540

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवक्फ संपत्तियों पर अब होगा सख्त नियंत्रण, राष्ट्रपति की मुहर के बाद बना कानून…
    Next Article रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहे मौजूद..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?