Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहे मौजूद..
    News

    रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहे मौजूद..

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई:- रामनवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बड़ी सौगात देते हुए रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे. यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस नया पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर उठ सकता है.

    इसके 535 करोड़ रुपये की लागत पर बनाया गया है. 2019 में पीएम मोदी ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था. नया रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाली सौ साल पुरानी प्रतिष्ठित संरचना की जगह लेगा. यह पुल समुद्र के ऊपर लगभग 2.08 किलोमीटर तक फैला. यह समुद्र तल से लगभग 17 मीटर ऊपर है.

    माहो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन का उद्घाटन
    इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ भारत सरकार द्वारा समर्थित माहो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन का उद्घाटन किया. इस बीच प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके श्रीलंका के अनुराधापुरा में जया श्री महा बोधि मंदिर भी पहुंचे.

    इस संबंध में पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,”संपर्क बढ़ाना और दोस्ती बढ़ाना! अनुराधापुरा में, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मैंने संयुक्त रूप से मौजूदा माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया. सिग्नलिंग परियोजना में शामिल माहो-अनुराधापुरा सेक्शन के साथ एक एडवांस सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम का भी शुभारंभ किया. भारत को श्रीलंका की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं में समर्थन करने पर गर्व है.”

    राम सेतु का किया दर्शन
    श्रीलंका से लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई जहाज से राम सेतु के दर्शन किए. उन्होंने ट्वीट किया, “थोड़ी देर पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला और एक दिव्य संयोग के रूप में यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था. दोनों के दर्शन का सौभाग्य मिला. प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं.उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे.

    पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा
    बता दें कि पीएम मोदी तीन दिनों के दौरे पर श्रीलंका पहुंचे थे. वह अपनी यात्रा के अंतिम दिन ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा स्थित श्रीलंका वायु सेना बेस पहुंचे.यात्रा से पहले श्रीलंका ने पीएम मोदी को प्रतिष्ठित मित्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. ये किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

    Post Views: 1,025

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरामलला का सूर्य तिलक… जानें सूर्याभिषेक क्यों है खास…
    Next Article भूकंप से तबाह हुए म्यांमार को भारत ने फिर भेजी मानवीय सहायता, गाजियाबाद से C-17 विमान ने भरी उड़ान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?