Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ की बड़ी स्ट्राइक शुरू, 52 लाख लोग प्रभावित..
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ की बड़ी स्ट्राइक शुरू, 52 लाख लोग प्रभावित..

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दंतेवाड़ा: – बस्तर समेत पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज प्रबंधक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है. प्रदेश लघु वनोपज संघ अब बड़ी लड़ाई के मूड में है. सात सूत्रीय मांगों को लेकर संघ की तरफ से हड़ताल का आगाज किया गया है. जिसमें नियमितिकरण बड़ी मांग है.

    लघु वनोपज प्रबंधक संघ की क्या है दलील?: लघु वनोपज प्रबंधक संघ की माने तो उनके प्रतिनिधि ने हड़ताल से पहले राज्य लघु वनोपज संघ के अधिकारियों से मुलाकात की थी. जिसमें लघु वनोपज संघ ने अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखा था. फिर भी अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया. इसलिए लघु वनोपज संघ ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया.

    52 लाख लघु वनोपज संग्राहकों पर असर: लघु वनोपज प्रबंधक संघ की तरफ से बताया गया है कि अगर हड़ताल लंबी चली तो प्रदेश के 52 लाख लघु वनोपज संग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा.छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संग्रहण में पूरे देश मे नंबर एक है. लघु वनोपजों के संग्रहण में प्रदेश सरकार को 13 राष्ट्रीय अवार्ड भी मिले हैं. लघु वनोपज संघ के मुताबिक सरकार और अधिकारी 37 साल से प्रबंधकों का शोषण कर रहे हैं.

    37 वर्ष बीत गए अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं. अब नियमितीकरण के अलावा दूसरा कोई विकल्प हमे मंजूर नहीं है- राकेश कवासी, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संघ

    छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ की डिमांड: छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ की डिमांड की बात करें तो सबसे पहली और प्रमुख मांग प्रबंधकों के नियमितिकरण की है. इसके अलावा 7, 8, 9 ग्रेड पे नहीं मिलने से भी छत्तीसगढ़ लघु वनोपज प्रबंधक संघ नाराज है.

    प्रबंधक पिछले 37 सालों से 14 लाख लघु वनोपज संगठनकर्ता परिवारों को शासन की योजनाओं का फायदा पहुंचा रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से तेंदुपत्ता संग्रहण, भुगतान, बोनस का वितरण,14 लाख परिवारों का बीमा, छात्रवृत्ति, 65 प्रकार के लघु वनोपज का न्यूनतम संग्रहण दर शामिल है.-रामाधर, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ

    यह हड़ताल समय पर खत्म नहीं हुई तो छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के 52 लाख लघु वनोपज संग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. जो छत्तीसगढ़ सरकार के लिए चिंता की बात है.

    Post Views: 505

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभूकंप से तबाह हुए म्यांमार को भारत ने फिर भेजी मानवीय सहायता, गाजियाबाद से C-17 विमान ने भरी उड़ान…
    Next Article गर्मी में आगजनी की घटनाएं , बेटी की शादी के सपने आग में स्वाहा, धमतरी में दो कारें जली…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?