Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बाबा अमरनाथ यात्राएं के लिए इस दिन से होगी एडवांस रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स…
    समाचार

    बाबा अमरनाथ यात्राएं के लिए इस दिन से होगी एडवांस रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स…

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए देशभर में चार बैंकों की 533 शाखाओं में एडवांस पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू होगा। पंजाब नेशनल बैंक की 309 शाखाओं, जम्मू-कश्मीर बैंक की 91 शाखाओं, यस बैंक की 34 शाखाओं व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 99 शाखाओं में पंजीकरण होगा।
    कितनी होगी पंजीकरण फीस?
    जम्मू-कश्मीर में बीस शाखाओं में पंजीकरण होगा। पंजीकरण पहले की तरह आधार आधारित बायोमीट्रिक तरीके से ही होगा। इसकी फीस एक सौ पचास रुपये होगी। पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक है।

    इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बैंकों की शाखाओं की जानकारी, विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों व चिकित्सा केंद्रों व डॉक्टरों की टीमों की जानकारी भी उपलब्ध करवा दी है, ताकि देशभर के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाकर एडवांस पंजीकरण करवा सकें।
    13 से 70 साल तक के श्रद्धालु करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
    एडवांस पंजीकरण के लिए आठ अप्रैल से या उसके बाद के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बना होना चाहिए। पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालु की आयु 13 साल से अधिक और 70 साल से कम होनी चाहिए। छह महीने की गर्भवती महिला श्रद्धालु भी यात्रा कर सकती हैं लेकिन इसके लिए डॉक्टर का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है।

    अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने ग्रुप पंजीकरण के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। पांच या उससे अधिक श्रद्धालुओं के ग्रुप के पंजीकरण के लिए बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन फार्म भेज कर पंजीकरण करवाया जा सकता है। यह 14 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा।
    ग्रुप पंजीकरण की कितनी होगी फीस?
    ग्रुप पंजीकरण के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 मई है। यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा और प्रतिदिन अधिकतम 30 पंजीकरण प्रति ग्रुप के होंगे। ग्रुप पंजीकरण के लिए एक ग्रुप लीडर आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन फार्म जरिए बोर्ड को भेजेगा। इसके लिए प्रति यात्री 250 रुपये फीस लगेगी।
    श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एनआरआई और विदेशी श्रद्धालुओं के पंजीकरण के लिए भी नियम जारी किए हैं। कोई भी एनआरआई या विदेशी श्रद्धालु यात्रा के पंजीकरण के लिए अपने दस्तावेज सीनियर मैनेजर आईटी विभाग पंजाब नेशनल बैंक को भेज सकता है। इसकी जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
    एनआरआई या विदेशी श्रद्धालुओं के लिए कितनी है फीस?
    एनआरआई या विदेशी श्रद्धालुओं के लिए प्रति यात्री पंजीकरण के लिए 1550 रुपये फीस लगेगी। ये फीस पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा करवानी होगी।
    इसके लिए आवेदन फार्म, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, वैध पासपोर्ट और स्कैन फोटोग्राफ चाहिए। छह राज्यों ने अभी जारी नहीं की डॉक्टरों की सूची अंडमान एंड निकोबार, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन एंड दिय- दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल ने डॉक्टरों की सूची को जारी कर दिया है जबकि अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी और सिक्कम ने अभी तक सूची जारी नहीं की है।

    Post Views: 786

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार कैबिनेट का विस्तार इस दिन, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा, इन्हें संसदीय सचिव…
    Next Article फ्री कॉलिंग प्लान्स ने करोड़ों यूजर्स को दी राहत Jio-Airtel ने इतने दिन के लिए खत्म कर दी टेंशन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ा एक्शन, WhatsApp को संदिग्ध डिवाइस IDs ब्लॉक करने का बड़ा आदेश…

    March 21, 2026

    हेलमेट की लाइफ कितनी होती है जानिए कब कब बदलना जरूरी…

    March 21, 2026

    अब फ्री सीट नियम पर एयरलाइंस का विरोध, टिकट महंगे होने की चेतावनी…

    March 21, 2026

    आज19 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव दिल्ली-यूपी में गिरा पारा, जानिए आपके राज्य का हाल…

    March 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ा एक्शन, WhatsApp को संदिग्ध डिवाइस IDs ब्लॉक करने का बड़ा आदेश…
    • हेलमेट की लाइफ कितनी होती है जानिए कब कब बदलना जरूरी…
    • अब फ्री सीट नियम पर एयरलाइंस का विरोध, टिकट महंगे होने की चेतावनी…
    • आज19 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव दिल्ली-यूपी में गिरा पारा, जानिए आपके राज्य का हाल…
    • आखिर HDFC बैंक के चेयरमैन ने क्यों दिया इस्तीफा ये थी नैतिकता के पीछे की सच्चाई, नागपुर से है कनेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?