Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये 4 SUVs जिन्हें आप खरीद सकते हैं 7 लाख रुपये के अंदर, देखें लिस्ट में हैं कौन-सी कारें..
    News

    ये 4 SUVs जिन्हें आप खरीद सकते हैं 7 लाख रुपये के अंदर, देखें लिस्ट में हैं कौन-सी कारें..

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय बाजार में लगातार SUVs का दबदबा बढ़ता जा रहा है. कार निर्माता कंपनियां हर प्राइस सेगमेंट में SUVs को बेच रही हैं. अगर आप एक बेहतरीन SUV की तलाश में, जिसकी कीमत कम हो और काम के हर फीचर मिलते हों, तो हम यहां आपको 4 ऐसी SUVs के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपये है. तो चलिए शुरू करते हैं…

    1. Tata Punch
      Tata Motors की सबसे छोटी SUV Tata Punch को कंपनी 6.20 लाख से 10.32 लाख रुपये के बीच बेच रही है. इसके Pure और Adventure वेरिएंट को 7 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. कंपनी इसे सिर्फ एक 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ बेच रही है, जिसके साथ CNG का भी विकल्प मिलता है.

    यह इंजन पेट्रोल ईंधन पर 87bhp की पावर और 115Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जबकि CNG पर यही इंजन 72bhp की पावर और 103Nm का अधिकतम टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन जोड़ा जाता है. Tata Punch कई बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में बेची जा रही है, और इसकी मासिक सेल भी काफी बेहतर रहती है.

    1. Hyundai एक्सटर्नल

    2. इस लिस्ट में दूसरा नाम कोरियन निर्माता के भारतीय डिवीजन Hyundai Motor India की छोटी एसयूवी Hyundai Exter का है. इस कार को कंपनी 6.21 लाख से 10.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बेचा जा रहा है. इस कार में भी सिर्फ एक 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है.

    यह इंजन 82bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क प्रदान करता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि Hyundai Exter को CNG ईंधन के साथ भी पेश किया जाता है. इस कार के EX ट्रिम को 7 लाख रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है. कंपनी इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स प्रदान करती है.

    1. Renault Kiger
      फ्रेंच कार निर्माता Renault के भारतीय डिवीजन Renault India की कॉम्पैक्ट SUV Renault Kiger को 7 लाख रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है. इस कार के RXE और RXL ट्रिम को इस बजट में खरीद सकते हैं. कंपनी इस कार को दो इंजन विकल्पों 1.0-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में बेच रही है.

    जहां पहला इंजन 71bhp की पावर और 91Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जबकि दूसरा टर्बो इंजन 99bhp की पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प, जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑटोमेटिक और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT को जोड़ा गया है.

    1. Nissan Magnite
      Nissan Motor की कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite इस लिस्ट में चौथी कार है. इस एसयूवी के Visia B4D और Visia Plus B4D ट्रिम को 7 लाख रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है. कंपनी इस कार को भी दो इंजन विकल्पों – 1.0-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में बेचा जा रहा है.

    Kiger की तरह ही इस कार में भी नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 71bhp की पावर और 91Nm का अधिकतम टॉर्क और टर्बो पेट्रोल इंजन 99bhp की पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प, जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑटोमेटिक और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT को जोड़ा गया है.

    Post Views: 860

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकल भारत में लॉन्च होने वाली है नई KTM 390 Enduro R, जानिए क्या कुछ मिलेगा इस बाइक में खास…
    Next Article ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिन की रोक क्यों लगाई, सामने आई यह वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?