Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैसे माफ करवाएं गाड़ी के चालान, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत,जानें हजारों रुपये बचाने का तरीका…
    RAIPUR

    कैसे माफ करवाएं गाड़ी के चालान, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत,जानें हजारों रुपये बचाने का तरीका…

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले लोगों का अक्सर चालान कट जाता है. कई बार चालान की रकम बेहद कम होती है तो कई बार बहुत ज्यादा. ऐसे में अगर आपका भी ट्रैफिक चालान कट गया है या आपके ऊपर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर जुर्माना लगा है और उसका जुर्माना ज्यादा है तो अब आप ऐसे माफ करवा सकते हैं.

    चालान माफ करवाने के लिए आपको लोक अदालत जाना होगा. देशभर में अलग-अलग समय पर लोक अदालतें लगती हैं. इसमें लोगों के ट्रैफिक चालान समेत कई तरह के मामलों का निपटारा किया जाता है. खास बात यह है कि इसमें न तो कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ता है और न वकील को फीस देनी पड़ती है.

    ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का निपटारा
    गौरतलब है कि लोक अदालत में कई बार आपके चालान की रकम कम कर दी जाती है, जबकि कई बार इसे पूरा माफ कर दिया जाता है. लोक अदालत में अधिकतर लोग ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का ही निपटारा करवाने के लिए ही जाते हैं.

    कम या माफ कर दिया जाता है चालान
    आम तौर पर लोक अदालत में सीट बेल्ट न लगाना, हेलमेट न पहनना या रेड लाइट जंप करना, गलत जगह पर पार्किंग करना जैसे मामलों की सुनवाई की जाती है. ऐसे में अगर किसी शख्स की गाड़ी किसी क्रिमिनल एक्टिविटी या एक्सिडेंट में शामिल नहीं थी, तो उसका चालान कम या माफ कर दिया जाता है.

    याद रहे कि अगर आपकी गाड़ी किसी क्राइम या एक्सीडेंट में शामिल है, तो उसकी सुनवाई लोक अदालत में नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में लोक अदालत से चालान खत्म या कम कराना मुमकिन नहीं है. इसके लिए आपको कोर्ट ही जाना पड़ेगा.

    हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल

    गौरतलब है कि अगर किसी का चालान रेगुलर कोर्ट में चला जाए, तो उसको लेकर लोक अदालत में कोई समझौता नहीं होगा. ऐसी स्थिति में तीन महीने के भीतर ट्रैफिक ई-चालान का भुगतान न करने पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है.

    इतना ही नहीं चालान नहीं भरने पर आपके व्हीकल को जब्त भी किया जा सकता है, ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है और आपको जेल भी हो सकती है. उल्लेखनीय है कि लोक अदालत में जो भी फैसला होता है, उसके खिलाफ आप देश की किसी भी अदालत में अपील नहीं कर सकते.

    कब लगेगी लोक अदालत

    इस साल लोक अदालत 4 बार लगनी है, जिसमें पहली लोक अदालत 8 मार्च को लग चुकी है, अगली लोक अदालत 10 मई, तीसरी 13 सितंबर और चौथी दिसंबर में लगेगी. अगर आपका भी कोई पेंडिंग ट्रैफिक चालान है तो अब आपके पास अभी भी इसका निपटारा करने के तीन मौके हैं.

    किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

    चालान माफ करवाने के लिए आपको लोक अदालत लगने के कुछ दिन रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट लेटर और टोकन नंबर मिलेगा. लोक अदालत में जाने कि लिए आपको इस अपॉइंटमेंट लेटर और टोकन नंबर की जरूरत होगी. यह टोकन नंबर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करते वक्त जेनरेट होता है.

    इसके अलावा लोक अदालत में व्हीकल के डॉक्यूमेंट, ड्राइविंग लाइसेंस, ID प्रूफ, चालान की कॉपी, पिछले चालान की डिटेल, कोर्ट का नोटिस/समन, व्हीकल इंश्योरेंस पेपर जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है.

    Post Views: 885

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleINIA , mummy Slot Free Spins Comparing Kostenlose Spins Keine Einzahlung 60 Starburst And Trino Villa30 Künstlerwerkstatt Futura World
    Next Article अमृतधारा जलप्रपात क्षेत्र में प्रवेश, सेल्फी और नहाने पर प्रतिबंध…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?