नई दिल्ली:- स्कूल-कॉलेज के छात्र हों या नौकरीपेशा, अप्रैल का महीना छुट्टियों की सौगात लेकर आया है. इस महीने 10, 12, 13 और 14 तारीख को छुट्टियां हैं, जो एक लंबा वीकेंड मनाने का शानदार अवसर प्रदान कर रही हैं. अगर आप 11 अप्रैल को छुट्टी ले लेते हैं, तो आपको लगातार पांच दिनों तक आराम फरमाने और घूमने-फिरने का मौका मिल जाएगा.
छुट्टियों का विस्तृत विवरण:
10 अप्रैल: आज, महावीर जयंती है, जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है. इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है.
11 अप्रैल: 11 अप्रैल को आमतौर पर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस खुले रहेंगे. हालांकि, राजस्थान में इस दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के कारण अवकाश रहेगा.
12 अप्रैल: इस दिन दूसरा शनिवार है. बैंकों और कई अन्य संस्थानों/विभागों और कार्यालयों में अवकाश रहता है.
13 अप्रैल: इस दिन बैसाखी का त्योहार है और साथ ही रविवार भी है, जिसका मतलब है एक और छुट्टी
14 अप्रैल: 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती / विशु / तमिल नव वर्ष है. यह दिन भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में मनाया जाता है, और कई क्षेत्रों में विशु और तमिल नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है.
लॉन्ग वीकेंड को यादगार बनाने के तरीके
यात्रा: आप किसी हिल स्टेशन, धार्मिक स्थल या किसी ऐतिहासिक शहर की यात्रा कर सकते हैं.
घर पर आराम: आप घर पर रहकर भी आराम कर सकते हैं, किताबें पढ़ सकते हैं, फिल्में देख सकते हैं या अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.
एडवेंचर: आप ट्रैकिंग, कैंपिंग या अन्य एडवेंचर गतिविधियों में भाग ले सकते हैं.
राजस्थान के लिए विशेष सूचना: राजस्थान में 11 अप्रैल को भी अवकाश रहेगा, क्योंकि इस दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती है. इसलिए, राजस्थान के लोगों के लिए यह वीकेंड और भी लंबा होगा.