Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IMD की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा Air Pollution की वजह से शहरों में Acid Rain का खतरा…
    समाचार

    IMD की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा Air Pollution की वजह से शहरों में Acid Rain का खतरा…

    By Tv 36 HindustanApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पूरे देश में वर्षा जल पर नजर रखने वाले एक अध्ययन में पता चला है कि इलाहाबाद, विशाखापत्तनम और मोहनबाड़ी (असम) में अम्लीय वर्षा अधिक हो रही है, जबकि थार से उठने वाली धूल जोधपुर, पुणे और श्रीनगर में बारिश को अधिक क्षारीय बना रही है। अध्ययन में भारत के दस शहरों की वर्षा के पीएच मान का विश्लेषण किया गया।
    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान की ओर से किए अध्ययन में अधिकांश निगरानी वाले स्थानों पर पीएच स्तरों में चिंताजनक गिरावट का पता चला है। यह इस बात की ओर इशारा करती है कि शहरीकरण और औद्योगिकीकरण का वर्षा जल पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। अम्लीय (एसिडिक) और क्षारीय (अल्कलाइन) दोनों प्रकार की वर्षा के विषैले प्रभाव हो सकते हैं, जिससे जलीय और वनस्पति जीवन प्रभावित हो सकता है।
    ‘कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है’
    हालांकि विज्ञानियों ने कहा है कि अम्लीय वर्षा वर्तमान में हमारे क्षेत्र के लिए कोई बड़ा और तत्काल खतरा उत्पन्न नहीं कर रही है। पीएच जितना कम होगा, बारिश की अम्लता उतनी अधिक होगी। पीएच एक माप है जो 0 से 14 के पैमाने को इंगित करता है। कोई पदार्थ कितना अम्लीय या क्षारीय है इसके माध्यम से इसकी जानकारी होती है। इसमें सात का पैमाना न्यूट्रल है। 1987 से 2021 तक ग्लोबल एटमास्फियर वाच स्टेशनों पर किए अध्ययन में अधिकांश स्थानों पर समय के साथ पीएच में कमी पाई गई। हालांकि, टीम ने कहा कि थार रेगिस्तान से आने वाली धूल जोधपुर और श्रीनगर के वर्षा जल की अम्लीय प्रकृति का मुकाबला कर सकती है, जिससे इन शहरों में पीएच मान बढ़ सकता है।
    धूल बन रही एसिड बारिश से प्रतिरोध की वजह

    विज्ञानियों ने कहा कि शुष्क मौसम के दौरान बारिश थोड़ी अधिक अम्लीय होती है। हालांकि, अध्ययन किए गए शहरों में से ज्यादातर में बारिश समय के साथ ज्यादा अम्लीय होती पाई गई। वाहनों और औद्योगिक गतिविधियों वाले शहरों में नाइट्रेट सबसे ज्यादा प्रभावी आवेशित कण पाया गया, जबकि जोधपुर, पुणे और श्रीनगर में कैल्शियम के आवेशित कण प्रमुख थे, जो धूल और मिट्टी के प्रभाव का संकेत हैं।

    Post Views: 565

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब कोई नहीं सेव कर पाएगा आपकी पर्सनल चैट WhatsApp ने खत्म कर दी सबसे बड़ी टेंशन…
    Next Article न प्रीमियम न कोई डॉक्यूमेंट, सरकार की इस स्कीम से किसानों को हर महीने फ्री में मिलती है 3000 की पेंशन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?