लखनऊ:- लखनऊ शहर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर एक अत्यंत प्रसिद्ध और आस्थावान स्थल है. यह मंदिर न केवल अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां हर दिन उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ इसे एक विशेष स्थान बना देती है.
पुराने किले पर स्थित है यह पवित्र मंदिर
श्री राम जानकी मंदिर लखनऊ के पुराना किला, कैंट रोड पर स्थित है. यह स्थान शहर के हृदय में बसा हुआ है और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है. यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि जो भी मनोकामना भगवान श्री राम से सच्चे मन से मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी होती है.
सुबह 5 बजे से खुलता है मंदिर
यह मंदिर हर दिन सुबह 5:00 बजे खुल जाता है और देर शाम तक भक्तों के लिए खुला रहता है. दिन भर भक्तों की आवाजाही बनी रहती है. हर कोई अपने मन की मुराद लेकर यहां आता है और जब वह पूरी होती है तो भगवान श्रीराम और बजरंगबली को लड्डू चढ़ाने की परंपरा निभाता है.
