Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होंडा ने भारतीय बाजार में उतारा नया डियो 125 स्कूटर, जानें प्राइस और फीचर्स…
    News

    होंडा ने भारतीय बाजार में उतारा नया डियो 125 स्कूटर, जानें प्राइस और फीचर्स…

    By Tv 36 HindustanApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपना नया स्कूटर 2025 Honda Dio 125 बाजार में उतार दिया है। यह स्कूटर अब OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। कंपनी ने इसे स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और नए कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया है, जिससे इसका लुक और परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा दमदार हो गया है।

    2025 Honda Dio 125 में क्या खास?
    इस नए मॉडल में कंपनी ने वाइब्रेंट ग्राफिक्स, रिफ्रेश डिजाइन और स्ट्राइकिंग कलर्स दिए हैं। इसका स्टाइलिश लुक युवाओं को खासा आकर्षित करेगा। साथ ही राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्कूटर के डिजाइन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं।

    पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
    Dio 125 में अब 123.92cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो OBD2B कम्प्लायंट है। यह इंजन 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। साथ ही इसमें Idling Stop System भी शामिल है, जो ट्रैफिक में फ्यूल सेविंग में मदद करता है।

    होंडा डियो के हाईटेक फीचर
    इस स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे- 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले जिसमें माइलेज, ट्रिप मीटर, रेंज और इको इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलती हैं। Honda RoadSync ऐप (H-Smart वेरिएंट में) जिससे कॉल, मैसेज अलर्ट और नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। स्मार्ट की और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं।

    वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
    Honda Dio 125 को कंपनी ने दो वेरिएंट्स – DLX और H-Smart (Honda RoadSync सपोर्ट के साथ) में पेश किया है। यह स्टाइलिश स्कूटर कुल पांच शानदार रंगों में उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं: Mat Marvel Blue Metallic, Pearl Deep Ground Gray, Pearl Sports Yellow, Pearl Igneous Black और Imperial Red।

    Honda Dio 125 प्राइस
    DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹96,749
    H-Smart वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹1,02,144

    नई Honda Dio 125 एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजिकल और एफिशिएंट स्कूटर है, जो खासकर युवा राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है।

    Post Views: 1,340

    Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकार में जरूरी है चाइल्ड सीट सेफ्टी हार्नेस, अचानक ब्रेक लगाने पर ऐसे करेगा काम…
    Next Article Find support, understanding, and friendship – join the bisexual men forum today
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…

    February 27, 2026

    2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

    February 27, 2026

    अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

    February 27, 2026

    विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?