नई दिल्ली :– आज सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हो सकता है
वक्फ कानून पर सुनवाई के दौरान आज सुप्रीम कोर्ट में वक्फ घोषित संपत्तियों को डिनोटिफाइ न करने का अंतरिम आदेश हो सकता है। इसके अलावा कलेक्टर की शक्तियों को लेकर भी अंतरिम आदेश आ सकता है। वहीं वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को शामिल करने पर भी कोर्ट अंतरिम आदेश दे सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून को लेकर बुधवार को सुनवाई शुरू की। इस दौरान एक आदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत ‘वक्फ बाय यूजर’ समेत घोषित वक्फ संपत्तियों को गैर-अधिसूचित नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इसका विरोध किया और सुनवाई की मांग की थी। आज यानी 17 अप्रैल को फिर से एक बार इस पर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून को लेकर बुधवार को सुनवाई शुरू की। इस दौरान एक आदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत ‘वक्फ बाय यूजर’ समेत घोषित वक्फ संपत्तियों को गैर-अधिसूचित नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इसका विरोध किया और सुनवाई की मांग की थी। आज यानी 17 अप्रैल को फिर से एक बार इस पर सुनवाई होनी है।
