Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आधार कार्ड से ये तीन चीजें तुरंत कराएं लिंक, वरना अटक सकते हैं कई जरूरी काम…
    समाचार

    आधार कार्ड से ये तीन चीजें तुरंत कराएं लिंक, वरना अटक सकते हैं कई जरूरी काम…

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–
    आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसको आधार कार्ड की जरूरत ना पड़ती हो. बच्चों के एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने तक सभी कामों में आधार कार्ड की जरूरत होती है.सरकारी राशन लेना हो या कोई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना हो बिना आधार कार्ड के संभव ही नहीं है. लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड को किन चीजों से लिंक करवाकर रखना चाहिए. जिससे भविष्य में आपको कोई परेशानी नहीं हो.

    आधार कार्ड से ये तीन चीजें जरूर कराएं लिंक
    कई बार आधार के अपडेट ना होने और मोबाइल नंबर लिंक न होने या फिर बैंक अकाउंट लिंक ना होने पर आसान काम भी मुश्किल हो जाते हैं. अगर आपका आधार कार्ड फोन नंबर, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होता तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं…

    मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर ओटीपी मिलने में होगी दिक्कत
    किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए जब आप उसमें आवेदन करते हैं तो सबसे पहले वेरीफिकेशन के लिए आपके आधार से लिंक फोन नम्बर पर ओटीपी आता है. यदि आपका आधार फोन से लिंक नहीं होगा तो आपको बैंक में केवाईसी कराने भी समस्या आएगी. जिससे आपके बैंक से संबंधित काम अटक सकते हैं.

    पैन कार्ड लिंक न होने पर लेनदेन में होगी परेशानी
    पैन कार्ड आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला 10 अल्फान्यूमेरिक कोड होता है. पैन कार्ड की मदद से किसी व्यक्ति की वित्तिय लेन देन पर नजर रखी जा सकती है. अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होगा तो आपको बैंक में खाता खोलने, लोन लेने, क्रेडिट कार्ड-डेबिट कार्ड प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं. इसके अलावा अगर आपका आधार-पैन से लिंक नहीं हैं तो आपका पैन कार्ड बंद हो सकता है.

    बैंक अकाउंट लिंक न होने पर हो सकता है बंद
    वैसे तो आधार का बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य नहीं है. लेकिन आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करना जरूरी होता है. अगर आपके बैंक अकाउंट में आधार नंबर अपडेट नहीं है तो आप आसानी से पेंशन, सब्सिडी, छात्रवृत्ति समेत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. कुछ मामलों में बैंक आपके बैंक अकाउंट को बंद कर सकता है.

    इस तरह, अगर आप अपने आधार कार्ड को फोन, बैंक खाते और पैन कार्ड से लिंक करके रखेंगे तो आप भविष्य में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं.

    Post Views: 740

    Big news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोर दुआर – साय सरकार” अभियान को मिली रफ्तार, लालिमा ठाकुर ने किया आवास प्लस 2.0 सर्वे का शुभारंभ…
    Next Article अब जमानत मिलना आसान नहीं, सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?