Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल कार्गो सेवा पर सवाल, किसान संगठन ने बताया मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा…
    RAIPUR

    सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल कार्गो सेवा पर सवाल, किसान संगठन ने बताया मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा…

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- रायपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू होगी. इससे किसानों की फसलों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जगह मिलेगी और मुनाफा भी होगा. यह घोषणा कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की थी.

    इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा: इस घोषणा को लेकर किसान संगठन की अपनी अलग राय है. भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने सरकार के इस ऐलान पर तंज कसा है. विद्रोही कहते हैं कि राज्य सरकार का यह फैसला मुंगेरी लाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं है.

    किसान नेता की दलील: विद्रोही दलील देते हुए कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में जो सिजनेवल फसल आती है, जैसे टमाटर सब्जी की फसल, इसको रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की सुविधा किसानों के पास नही है. ऑनलाइन माध्यम से किसानों की उपज जो खरीदनी चाहिए वह खरीदी नहीं होती है. ऐसी स्थिति में इंटरनेट की सुविधा, ऑनलाइन की सुविधा, किसानों को नहीं मिल पाई. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एयरपोर्ट के माध्यम से और कार्गो के माध्यम से अपनी फसल किसान कहां बेच पाएंगे.

    उपज का दाम कैसे मिलेगा: तेजराम विद्रोही ने कहा कि उन किसानों को उनकी उपज का दाम कैसे मिलेगा ? उपज बेचने के बाद जो भुगतान की प्रक्रिया है वह क्या होगी ? यहां तक स्थानीय बाजार में किसान अपनी उपज बेचते हैं, तो उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल पाता है. ऐसे में किसान अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अपनी फसल को लेकर जाएगा तो उसका किसानों को भुगतान कैसे हो पायेगा. यह चीज प्रयोग अध्याय पर होनी चाहिए , वह अभी छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिली है. इसलिए यह ऐलान सिर्फ किसानों के सामने मुंगरीलाल के हसीन सपने जैसा है.

    क्या है इंटरनेशनल कार्गो सुविधा: इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा दुनिया भर में सामानों को तेजी और आसानी से पहुंचने में मदद करती है. वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला के लिए यह बहुत जरुरी है. एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो सुविधा, एयर कार्गो, ईयर फ्रंट एक विमान के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच माल भेजने की प्रक्रिया उबलब्ध कराता है. यह सुविधा दुनिया भर में सामानों को तेजी और आसानी से पहुंचने में मदद करती है. एयर कार्गो के जरिए विभिन्न प्रकार के सामान जैसे कपड़े ,खाद्य पदार्थ, दवाइयां, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान एक देश से दूसरे देश भेजे जाते हैं. इसके अलावा अनाज फल फूल सब्जी भेजने के लिए भी कार्गो का इस्तेमाल हो रहा है. इस सुविधा से माल को सीधे एक देश से दूसरे देश तक ले जाते हैं. कार्गो की हवाई अड्डे पर रिसीव करने चेक करने और विमान में लोड करने के लिए विशेष प्रक्रियाएं होती हैं. इंटरनेशनल कार्गो के लिए सामान को एक देश से दूसरे देश में ले जाने के लिए कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया को भी पूरा करना होता है.

    Post Views: 780

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर घूंट के साथ किडनी को चुपचाप बर्बाद कर रही ये 5 ड्रिंक्स, नंबर 3 वाली सबसे ज्यादा खतरनाक…
    Next Article इन 45 समितियों से 5580 क्विंटल धान गायब, 1 करोड़ 72 लाख रुपए की होगी वसूली, नहीं दिया तो एफआईआर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?