Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन 45 समितियों से 5580 क्विंटल धान गायब, 1 करोड़ 72 लाख रुपए की होगी वसूली, नहीं दिया तो एफआईआर…
    RAIPUR

    इन 45 समितियों से 5580 क्विंटल धान गायब, 1 करोड़ 72 लाख रुपए की होगी वसूली, नहीं दिया तो एफआईआर…

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- रायपुर जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 का करीब 5580 क्विंटल धान 45 समितियों से गायब हो गया है। समितियों के किए गए भौतिक सत्यापन के बाद यह गड़बड़ी सामने आई है, जिसके बाद अब खाद्य विभाग ने गायब धान के बदले समितियों से राशि की रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया है। इन नोटिस के बाद भी अगर समितियों ने गायब धान के बदले राशि जमा करने की पहल शुरू कर दिए हैं, लेकिन कई समिति प्रबंधक गायब धान को सूखत बताते हुए राशि देने से इनकार भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग अब ऐसी समितियों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी में है।

    इन समितियों से इतना धान गायब

    समिति धान (क्विंटल में

    गुमा 560 धरसींवा 149.60 सुंदरकेरा 26.80
    नगपुरा 480 पलौद 142 उरला 23.20
    तामासिवनी 419.20 बेल्दारसिवनी 118 दोंदेकला 10.80
    पोंड 318.80 तिल्दा 116 नगरगांव 10
    फरहदा-खरोरा 300.40 टोहडा 110 बेंद्री 07.60
    मुनरेठी 280 मोखला 96 खौना 02
    खरोरा 243.60 असौंदा 86.80 केंद्री 0.80
    सरोरा 229.20 बंगोली 86.80 सारागांव 0.80
    कोसरंगी 226.40 दतरेंगा 71.20 अमोदी 0.40
    बुडेरा 217.20 जरौद 68.80 कठिया-नवापारा 0.40
    बेल्दासिवर्न 202.40 धरमपुरा 68.40 टेकारी मंदिर हसौद 0.40
    कनकी 193.60 बुढेनी 63.60 नगपुरा 0.40
    खोरसी 188.40 लखौली 52.80 नवापारा 0.40
    गोइंदा 183.20 छड़िया 30 नारा 0.40
    नरदहा 163.60 सोंडरा 29.60 सकरी अभनपुर

    रिकवरी का पूरा प्रयास नहीं तो एफआईआर

    रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, नोटिस के बाद कई समितियों ने गायब धान या बदले में राशि जमा कराई है, लेकिन अभी भी 5580 क्विंटल धान की रिकवरी किया जाना शेष है। बचे धान की रिकवरी का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कई समितियां सूखत बताकर लौटा नहीं रही हैं। नहीं लौटाने पर एफआईआर कराएंगे।

    16500 क्विंटल हुआ था गायब 10920 क्विंटल कराया जमा

    खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में रायपुर जिले में कुल 139 समितियों ने किसानों से समर्थन मूल्य पर 6997417.20 क्विंटल धान खरीदा था। इसके एवज में 45 समितियों से 16500 क्विंटल धान गायब मिला था, जिसका खुलासा खाद्य विभाग द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में हुआ। इस तरह प्रति क्विंटल 31 सौ रुपए के हिसाब से 5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का धान इन समितियों से गायब हुआ। विभागीय अधिकारी का कहना है कि भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, जिस पर कलेक्टर ने इस मामले में संबंधित समितियों से गायब धान के बदले राशि रिकवरी करने और नहीं देने पर गाइड लाइन के तहत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के परिपालन में विभाग ने इन समितियों को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के विरुद्ध कई समितियों ने धान और बहुतों ने धान के बदले राशि भी लौटाई। इस तरह समितियों ने 10920 क्विंटल की भरपाई कर दी है, लेकिन अभी भी 5580 क्विंटल धान की रिकवरी किया जाना बाकी है।

    Post Views: 1,171

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल कार्गो सेवा पर सवाल, किसान संगठन ने बताया मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा…
    Next Article सीलमपुर मर्डर केस में लेडी डॉन गिरफ्तार: पूछताछ में बताई हत्या की वजह, बीजेपी विधायक बोले- ‘जरूरत पड़ी, तो योगी मॉडल अपनाएंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?