Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मियों में रोजाना छाछ पीना क्यों है जरूरी? जानिए डेली कितनी मात्रा में बटर मिल्क का करना चाहिए सेवन…
    स्वास्थ्य

    गर्मियों में रोजाना छाछ पीना क्यों है जरूरी? जानिए डेली कितनी मात्रा में बटर मिल्क का करना चाहिए सेवन…

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है और शरीर को पानी की जरूरत होती है तो ऐसे में छाछ या बटर मिल्क पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. छाछ को पाचन में सहायक, शरीर को ठंडा रखने वाला और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है. इसलिए गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम पाचन को बेहतर बनाते हैं और हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं. इसके साथ ही छाछ शरीर के तापमान को कम करने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है. गर्मियों में शरीर को पानी की जरूरत होती है और इसके लिए छाछ एक बेहतरीन उपाय है.

    कितनी मात्रा में छाछ पीना चाहिए?
    विशेषज्ञों का कहना है कि छाछ का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है. अधिक मात्रा में छाछ पीने से कई बार पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अधिक मात्रा में छाछ पीने से कुछ लोगों में गैस, अपच या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, छाछ में मौजूद दूध और ताजा तत्व शरीर को अधिक फाइबर और शुगर प्रदान करते हैं. इसलिए, अगर आप सीमित मात्रा में छाछ का सेवन नहीं करते हैं तो वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है. इसलिए, अधिक मात्रा में छाछ पीने से बचें.

    विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, दिन में 1-2 गिलास छाछ पीना सबसे अच्छा है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन में आवश्यक सहायता प्रदान करता है. अधिक मात्रा में छाछ पीने से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

    गर्मी में छाछ कैसे फायदेमंद होता है?
    दरअसल, छाछ दही से बनती है और दही की तासीर ठंडी होती है. यह गर्मी से बचाने में मददगार है. दही पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, आंत के स्वास्थ्य और कई अन्य लाभों के लिए भी जाना जाता है. दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. दही मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हो सकता है. “जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन” में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दिन में दो बार 200 ग्राम दही खाते हैं, उन्हें कब्ज की समस्या कम होती है. अमेरिकन सोसायटी फॉर न्यूट्रिशन के न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. डैन ब्रांड ने इस शोध में भाग लिया. डॉ. डैन ब्रांड ने दावा किया कि दही खाने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या कम होती है.

    छाछ , मट्ठा या बटर मिल्क खासकर गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए बहुत अच्छा होता है. लेकिन शायद आप नहीं जानते कि अच्छी सेहत के लिए अगर आप छाछ में करी पत्ता डाल दें, तो यह आपके शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. विशेषज्ञों के मुताबित, Buttermilk पीना त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है. आइए विस्तार से जानते हैं करी पत्ता-छाछ बनाने का तरीका और त्वचा के लिए इसके फायदे…

    आवश्यक सामग्री
    एक कप दही (curd or yogurt)
    करी पत्तों का गुच्छा (आवश्यकतानुसार)
    एक चम्मच जीरा पाउडर
    अदरक व धनिया के पत्ते (आवश्यकतानुसार)
    एक हरी मिर्च
    स्वाद के लिए पर्याप्त नमक

    बनाने की विधि

    सबसे पहले करी पत्ता और हरा धनिया लेकर उसे धोकर साफ कर लें. फिर उसे सूखने दें.
    अब एक मिक्सिंग जार में दही, करी पत्ता, धनिया, कटी हुई मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला लें. यह प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए.
    फिर इसे गिलास में डालें और ताजा करी पत्ता और धनिया पत्ता से सजाकर सर्व करें.
    करी पत्ता-छाछ के फायदे

    शरीर में पानी की कमी को पूरा करनें में मददगार
    चाहे हम सुंदर दिखना चाहते हों या शरीर के सभी अंगों को ठीक रखना चाहते हों, हमें हमेशा शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए. दही की वजह से छाछ में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है. यह त्वचा और बालों को हमेशा हाइड्रेट रखता है. यह त्वचा को मॉइस्चराइज और मुलायम बनाता है.
    बाल बढ़ाने में मददगार
    करी पत्ते में मौजूद बीटा कैरोटीन और प्रोटीन गुण बालों का झड़ना कम करते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. इस छाछ का रोजाना सेवन करने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है.
    एंटीऑक्सीडेंट
    करी पत्ता और धनिया पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये त्वचा को संक्रमण, रैशेज, पिंपल्स जैसी किसी भी समस्या से बचाते हैं.

    जलन और खुजली से बचाव
    दही या छाछ में अदरक डालकर पीने से शरीर-त्वचा पर जलन और खुजली से बचाव होता है. ये स्किन स्ट्रेस को कम करता है और उसे तरोताजा और चमकदार बनाता है.
    स्किन केयर
    करी पत्ता-छाछ में मौजूद करी पाउडर उम्र बढ़ाने में मदद करता है. दही, अदरक और जीरा सभी पाचन को नियंत्रित करते हैं. आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और त्वचा-बालों पर भी अच्छा प्रभाव डालता है.

    Post Views: 1,320

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्मियों में मिनटों में ठंडा होगा कार का केबिन, जानें ऐसे काम करता है रीसर्क्युलेशन मोड…
    Next Article बिना एक बूंद तेल डाले सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये तीखी और स्वादिष्ट चटनी, खाकर उंगलियां चाटेंगे आप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…

    February 26, 2026

    आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

    February 23, 2026

    जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़ ये सच जानकर रह जाएंगे हैरान…

    February 22, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?