Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यात्रियों को ट्रेन में मिलेगी ATM की सुविधा अब यात्रा के दौरान निकाल सकेंगे कैश…
    समाचार

    यात्रियों को ट्रेन में मिलेगी ATM की सुविधा अब यात्रा के दौरान निकाल सकेंगे कैश…

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश में भारतीय रेलवे यात्रा का सबसे बड़ा माध्यम है. यही वजह है कि देश में रोजाना ढाई से तीन करोड़ लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में यात्री अपने पास कैश रखकर चलते हैं. क्योंकि कई बार यात्रा के दौरान लोगों को ट्रेन में खाने-पीने की चीजें खरीदनी होती हैं और मोबाइल में नेटवर्क न आने की वजह से यात्रियों को ऑनलाइन पेमेंट करने में परेशानी होती है. यही वजह है कि लोगों को यात्रा के बीच कैश की जरूरत पड़ जाती है. इस बीच ट्रेन में यात्रियों की कैश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है.

    पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम सर्विस शुरू
    दरअसल, भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेन में एटीएम की व्यवस्था शुरू की जा रही है. नई व्यवस्था के साथ यात्रियों को यात्रा के लिए घर के कैश का इंतजाम करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वो ट्रेन में ही एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय रेलवे की यह सुविधा कब से शुरू होने जा रही है और कैसे आप ट्रेन में यात्रा के दौरान एटीएम से कैश निकाल सकेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे की तरफ से नासिक से मनमाड और मुंबई की बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम सर्विस शुरू की जा रही है. सबसे पहले पचंवटी एक्सप्रेस के एसी कोच में एटीएम लगाया गया है. इसलिए इस ट्रेन को फास्ट कैश एक्सप्रेस भी पुकारा जाता है.

    अब अन्य ट्रेनों की बारी
    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचवटी एक्सप्रेस में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से एटीएम सर्विस शुरू की गई है. इस खास सर्विस को भुसावल रेल डिवीजन की तरफ से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था. बता दें कि इस रूट पर कई स्थानों पर नेटवर्क की वजह से एटीएम सर्विस में परेशानी का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में इस प्रॉब्लम को शॉर्ट आउट कर लिया गया. माना जा रहा है पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद भारतीय रेलवे अन्य ट्रेनों में भी इस सेवा को शुरू कर सकता है.

    Post Views: 6,465

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमेरिका-भारत व्यापार समझौता उड़ान भरने को तैयार, जानने के लिए पढ़िए ये खबर…
    Next Article चंद्रयान मिशन की बड़ी खोज के बाद वैज्ञानिकों के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता चंद्रमा पर यहां से आया पानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…

    February 27, 2026

    2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

    February 27, 2026

    अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

    February 27, 2026

    विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?