Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फिटकरी को अंडरआर्म्स पर लगाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें…
    स्वास्थ्य

    फिटकरी को अंडरआर्म्स पर लगाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- अक्सर लोग अंडरआर्म्स या बगल की बदबू और कालेपन जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। बदबू से राहत के लिए अक्सर लोग परफ्यूम का अधिक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में अंडरआर्म्स की समस्याओं से राहत के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इन समस्याओं से राहत देने का एक नेचुरल तरीका है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। आइए जयपुर में स्थित Dr. Mahima’s Dental & Cosmetic Hub की मेडिकल कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. महिमा शर्मा से जानें फिटकरी को अंडरआर्म्स का इस्तेमाल कैसे करें? और इसको लगाने से क्या होता है?

    फिटकरी को अंडरआर्म्स में लगाने के फायदे –

    पसीने की बदबू से दे राहत

    फिटकरी एक नेचुरल डिओडोरेंट की तरह काम करता है, इससे शरीर अंडरआर्म्स की बदबू से राहत देने में मदद मिलती है। बता दें, फिटकरी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जिससे अंडरआर्म्स की बदबू को कम करने में मदद मिलती है।

    अंडरआर्म्स का बैक्टीरिया से बचाव करे

    फिटकरी में अच्छी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स के बैक्टीरिया को खत्म करने, इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है, जो अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू का कारण बनते हैं।

    त्वचा के कालेपन को दूर करे

    फिटकरी में बहुत से गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से त्वचा के कालेपन को या टैनिंग को कम करने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा का कालापन कम होता है और त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने में मदद मिलती है।

    पसीना कम करे

    फिटकरी में बहुत से गुण पाए जाते हैं, इसका इस्तेमाल करने से पसीने को कम करने में मदद मिलती है, जिससे पसीने के कारण होने वाली जलन और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी बचाव करने में मदद मिलती है, यह स्किन के लिए फायदेमंद है।

    डेड सेल्स को निकाले
    फिटकरी से स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। ऐसे में इसको अंडरआर्म्स पर लगाने से डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने में मदद मिलती है।

    स्किन को सॉफ्ट बनाए
    फिटकरी का इस्तेमाल अंडरआर्म्स पर करने से स्किन को साफ करने, इंफेक्शन से बचाव करने और त्वचा को सॉफ्ट को कम करने में मदद मिलती है। इससे स्किन को ठंडक देने और फ्रेश फील कराने में मदद मिलती है।

    फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें

    फिटकरी को अंडरआर्म्स पर लगाने से स्किन को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में इसको स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    – फिटकरी को सीधे स्किन पर हल्के हाथ से रगड़ा जा सकता है। इसके पानी से त्वचा को धो लें।

    – फिटकरी को पानी में घोलकर स्प्रे बना लें और फिर इसको स्किन पर स्प्रे करें। इसके बाद पानी को धो लें। इससे स्किन फ्रेश फील करती है।

    – फिटकरी के पाउडर को हल्के गर्म पानी में मिला लें। अब इसमें कपड़े को भिगो दें। इसके बाद इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर अंडरआर्म्स धो लें।

    • फिटकरी को पानी में डालकर इससे नहाया भी जा सकता है। इससे स्किन का इंफेक्शन और अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

    सावधानियां

    फिटकरी से त्वचा पर जलन होने, खुजली होने, रेडनेस और ड्राइनेस की समस्या होने पर इसके इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा, फिटकरी का इस्तेमाल सूखे और साफ अंडरआर्म्स पर करें।

    निष्कर्ष
    फिटकरी का इस्तेमाल करने से पसीने को कम करने, उसकी बदबू से राहत देने, अंडरआर्म्स का बैक्टीरिया से बचाव करने, त्वचा के कालेपन को दूर करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और डेड सेल्स को कम करने में मदद मिलती है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। ध्यान रहे, इसके इस्तेमाल से परेशानी होने पर इसको यूज करने से बचें।

    Post Views: 975

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 2 लाख का मुआवजा – सरकार का एलान, 26 लोगो की गई जानें…
    Next Article तड़ातड़ बरसते बुलेट, 1 मिनट की दौड़ और बची जिंदगी, पहलगाम आईविटनेस की दास्तां…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…

    February 26, 2026

    आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

    February 23, 2026

    जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़ ये सच जानकर रह जाएंगे हैरान…

    February 22, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?