Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मी में आंखों की सुरक्षा और बीमारियों से दूर रखेगा चश्मा , सनग्लास की बढ़ी डिमांड,जानिए कौन सा है बेहतर…
    छत्तीसगढ

    गर्मी में आंखों की सुरक्षा और बीमारियों से दूर रखेगा चश्मा , सनग्लास की बढ़ी डिमांड,जानिए कौन सा है बेहतर…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- रायपुर सहित दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए चश्मा बाजार भी सज चुका है.चश्मा बाजार में लोकल के साथ ब्रांडेड चश्में की डिमांड है.क्योंकि तेज चिलचिलाती धूप में चश्मों से ही आंखों को राहत मिलती है.

    गर्मी के दिनों में आंखों में समस्या : गर्मी के दिनों में आंखों से पानी आना,ड्राइनेस होना, आंखों में जलन होना इस तरह की समस्याएं होती है. ऐसे में लोगों को सनग्लास चश्मे पहनने से राहत मिलती है. सनग्लास चश्मा पहनने के साथ ही लोगों को हेलमेट का भी इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि तेज गर्मी से आंखों को बचाया जा सके. आई स्पेशलिस्ट की माने तो गर्मी के दिनों में तेज धूप में बाहर निकलना है तो पोटोप्रोमेटिक चश्मे को अच्छा माना गया है.चश्मा दुकानदार सरफराज अली ने बताया कि “पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में सूर्य की तेज किरणों से बचने के लिए सनग्लास चश्मा भी पहनना जरूरी है. खासतौर पर गर्मी के दिनों में तेज धूप से बचने के लिए लोग चश्मा का इस्तेमाल करते हैं.

    सूर्य की तेज किरणों के साथ ही गर्म हवा और धूल मिट्टी को आंखों में जाने से चश्मा बचाता है. डार्क कलर के चश्मे लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. क्योंकि गर्मी बढ़ी हुई है. रात में चलने के लिए लोग व्हाइट कलर का चश्मा भी पसंद करते हैं. बाजार में 100 रुपए से लेकर लगभग 800 रुपए तक के चश्मे बाजार में उपलब्ध हैं. शहर में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. इस वजह से मार्केट में डार्क चश्मा की डिमांड ज्यादा है. ज्यादातर ग्राहक 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक के चश्मे ज्यादा खरीदते हैं- सरफराज अली,चश्मा विक्रेता

    चश्मा दुकानदार संजय झमनानी ने बताया कि अभी भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है. ऐसे में ग्राहक को चाहिए कि वह सनग्लास डार्क और अल्ट्रावायलेट वाला चश्मा ही पहनें. धूप से अपनी आंखों को बचाने के लिए यह चश्मा ज्यादा सूटेबल है. उन्होंने बताया कि मिड ब्रांड का चश्मा 700 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के उपलब्ध हैं. रेबन और दूसरे अन्य ब्रांड के चश्मा की कीमत लगभग जो डेढ़ हजार से लेकर ढाई हजार रुपए तक के चश्मा मिल जाएंगे.

    गर्मी में यूवीरेस की वजह से यहां आंखों को प्रभावित करती है. इससे हेडेक माइग्रेन जैसी समस्या देखने को मिलती है. चश्मे का उपयोग हर वर्ग के लोगों को करना चाहिए. जो मोतियाबिंद से प्रभावित हैं उनको भी काफी राहत मिलती है. जो लोकल कंपनी के चश्मे हैं. वह आंखों को गर्म करेगा. अच्छी और ब्रांडेड कंपनी के चश्मे आंखों को ठंडकता प्रदान करते हैं- संजय झमनानी, चश्मा विक्रेता

    वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक चांडक ने बताया कि गर्मी के दिनों में आंखों में एलर्जी ड्राइनेस के साथ ही आंखों का लाल होना, आंखों में पानी आना, खुजली होना जैसी समस्या होने लगती है. तेज गर्मी में बिना चश्मा के बाहर घूमने पर आंखों में जल्द ही ड्राइनेस की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में लोग घर से बाहर निकलते हैं तो प्लेन चश्मा पहनकर ही घर से बाहर निकले.

    कंप्यूटर और मोबाइल का वर्किंग अगर ज्यादा है तो लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें, जो लोग इस समय मोबाइल और कंप्यूटर का वर्क ज्यादा करते हैं उनको अपनी आंखों के पलकों को बार-बार झपकाना चाहिए. इसके साथ ही 5 से 10 मिनट के बाद अपना ध्यान कंप्यूटर और मोबाइल से हटा देना चाहिए. पावर के चश्मे नहीं लगे हैं तो प्लेन चश्मा जरूर पहनें. जिससे आंखों में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली किरणों से बचाव हो सकता है- अशोक चांडक, नेत्र रोग विशेषज्ञ

    गर्मी के दिनों में चश्मा इस्तेमाल करने वाले लोगों को कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए.जैसे अच्छे UV सुरक्षा वाले ही चश्मों का इस्तेमाल करना चाहिए.ताकि आंखों को खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचाया जा सके.क्योंकि अक्सर देखा गया गया है यूवी किरणें, विशेष तौर पर UVB और UVA आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं.इन किरणों की वजह से आंखों में बीमारियां होती हैं.जिनमें मोतियाबिंद और अंधापन शामिल है.

    कैसे करें आंखों की सुरक्षा

    यूवी सुरक्षा स्तर: ऐसे धूप के चश्मे की तलाश करें जिन पर 100% यूवीए और यूवीबी किरणों को रोकने या यूवी400 सुरक्षा प्रदान करने का लेबल लगा हो. यह हानिकारक विकिरणों से सुरक्षित रखता है.

    लेंस की गुणवत्ता: उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बने लेंस का चयन करें, जैसे कि पॉलीकार्बोनेट या ट्राइवेक्स, जो बेहतर प्रभाव प्रतिरोध और स्पष्टता देते हैं.

    फ़्रेम स्टाइल: यूवी किरणों से बचने के लिए रैपअराउंड फ्रेम वाले सनग्लास चुनें. ये डिजाइन धूल के कण और मलबे को आंखों में जाने से रोकता है.

    ध्रुवीकृत लेंस: पानी, रेत और सड़क जैसी सतहों से आने वाली चमक को कम करने के लिए ध्रुवीकृत लेंस का उपयोग करें, ताकि दृष्टि बाधित ना हो.

    Post Views: 820

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी के मंडप पर रसगुल्ला खाकर दुल्हन बोली- मैं हाथ धोकर आई फिर पता चला ऐसा सच कि गुस्से में दूल्हे ने फेंका सेहरा…
    Next Article नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 5वें दिन भी जारी मुठभेड़…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…

    February 27, 2026

    विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…

    February 27, 2026

    प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…

    February 27, 2026

    गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?