नई दिल्ली:- भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नया कमाल का प्लान लेकर आई है. ये प्लान उन लोगों के लिए खास है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं. ये प्लान 11 महीने का प्लान है. ये प्लान सिर्फ 895 रुपये का है. जियो का 895 रुपये वाला प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है.
अगर इस जियो प्लान का एक दिन का खर्च निकालें तो ये 3 रुपये से भी कम आता है. अगर इससे एक महीने का खर्च निकालें तो ये 80 रुपये से भी कम आता है. यानी ये जियो का वैल्यू फॉर मनी प्लान है. जानिए प्लान की डिटेल.
प्लान में आपको क्या मिलेगा
इस प्लान के तहत ग्राहक को सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री मिलेगी. 50 एसएमएस फ्री मिलेंगे. साथ ही एक महीने के लिए 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. यानी इस पूरे प्लान की अवधि में ग्राहकों को कुल 24GB डेटा मिलेगा. हालांकि इस जियो प्लान में आपको ज्यादा डेटा नहीं मिलेगा लेकिन जो लोग मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग, लाइट डेटा डाउनलोडिंग और जरूरी कामों के लिए करते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी फायदेमंद है.
किसको मिलेगा यह प्लान
इस प्लान को लेने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. 895 वाला यह प्लान सिर्फ जियो फोन और जियो भारत फोन ग्राहकों के लिए ही वैध होगा. अगर आपके पास स्मार्टफोन है और उसमें जियो सिम है तो आप इस प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे. जियो का 895 रुपये वाला प्लान 336 दिनों के लिए है. इस प्लान का मासिक खर्च अगर निकालें तो यह सिर्फ 80 रुपये आता है। रोजाना का खर्च 3 रुपये आता है.