Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐसे जानें कि कोई इंसान आपके लिए सही है या नहीं…
    समाचार

    ऐसे जानें कि कोई इंसान आपके लिए सही है या नहीं…

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– किसी रिश्ते को निभाना आसान नहीं होता. कई बार हम सोचते हैं कि हमारे लिए कोई एकदम परफेक्ट इंसान होना चाहिए, जो हमारी सोच, पसंद और हर बात में हम जैसा हो. लेकिन क्या सच में ऐसा संभव है? आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु इस बारे में बेहद सरल लेकिन गहरी बात करते हैं. वह कहते हैं कि इस ब्रह्मांड में हर तरह के इंसान हैं और सबमें कोई न कोई कमी जरूर होती है. तो फिर कैसे समझें कि कौन हमारे लिए सही है?

    कोई भी परफेक्ट नहीं होता – खुद को भी समझें
    सद्गुरु कहते हैं –
    “इस ब्रह्मांड में हर तरह के बेवकूफ बनाए गए हैं. अगर आप समझते हैं कि आप भी एक तरह के बेवकूफ हैं, और दूसरा किसी और तरह का बेवकूफ है, तो आप उसे समझ पाएंगे.”

    इसका मतलब है कि जब आप अपनी कमियों को पहचानते हैं, तभी आप दूसरों की कमियों को भी समझने और स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं. रिश्ते का आधार यही है – स्वीकार करना, न कि परफेक्शन की तलाश.

    ‘हम एक-दूजे के लिए बने हैं’ – इस भ्रम से बचें
    “अगर आपको लगता है कि आप एकदम परफेक्ट हैं और भगवान ने आपके लिए भी कोई परफेक्ट इंसान बनाया है, तो आप किसी दुर्घटना की ओर बढ़ रहे हैं.”

    -सद्गुरु

    यानी अगर आप रिश्ते को किसी परी-कथा की तरह देखने लगते हैं, जहां सब कुछ परफेक्ट होगा, तो जब असल जिंदगी सामने आती है, तो सब कुछ टूट सकता है.

    एक जैसे नहीं, अलग होने से होता है प्यार
    “अंतर होने के कारण ही आप प्रेम करते हैं, एक जैसे होने के कारण नहीं.”

    –सद्गुरु

    इसका अर्थ है कि किसी रिश्ते में दोनों लोगों का अलग-अलग होना जरूरी है. क्योंकि वही फर्क रिश्ते को रोचक बनाता है और एक-दूसरे से सीखने का मौका देता है.

    समझ और स्वीकार – रिश्ते की असली कुंजी
    रिश्ते में यह समझ जरूरी है कि सामने वाला भी इंसान है, उसमें भी कमियां होंगी. जब आप यह मान लेते हैं कि सामने वाला आपकी सोच से अलग है, और आप उसे वैसे ही स्वीकारते हैं, तभी रिश्ता गहराता है.

    खुद को जानना सबसे जरूरी
    सद्गुरु कहते हैं कि जब तक आप खुद को नहीं जानते, आप किसी और को सही से समझ ही नहीं सकते.
    “अगर आप अपनी बातें और सीमाओं को नहीं जानते, तो आप दूसरों की सीमाओं को भी नहीं समझ पाएंगे.”

    रिश्ते परफेक्ट नहीं होते, उन्हें परिपक्व बनाया जाता है. सद्गुरु के अनुसार, अगर आप यह समझ लें कि हर इंसान अलग है और खुद को जानकर दूसरों को समझना सीखें, तभी रिश्ते सच्चे बनते हैं. परफेक्ट पार्टनर नहीं, बल्कि समझदार साथी बनें और चुनें.

    Post Views: 575

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकपाट खुलने से पहले ही केदारनाथ पहुंचीं हर्षा रिछारिया, बोलीं- मैं जो कुछ भी हूं, सब…
    Next Article खून की कमी तुरंत हो जाएगी दूर, महिलाएं अपनी डाइट में आज ही शामिल कर लें ये 5 चीजें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?