Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब चालान कटने के साथ फ्री गिफ्ट भी मिलेगा, बाइक चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ये प्लान…
    News

    अब चालान कटने के साथ फ्री गिफ्ट भी मिलेगा, बाइक चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ये प्लान…

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाइक चालकों की सुरक्षा के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। इसके तहत अगर ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट के आपको पकड़ती है, तो चालान काटने के बाद आपको एक गिफ्ट भी मिल सकता है। राजधानी दिल्ली में रोजाना कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें बाइक चालक हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर हेलमेट होने के बावजूद उसे हैंडल पर लटका कर रखते हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें बिना हेलमेट के पकड़े जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट दिया जाएगा। हालांकि उनका चालान भी कटेगा। ट्रैफिक पुलिस का मकसद है कि लोगों को जुर्माने के बजाय सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाए।

    ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 के शुरुआती 4 महीनों में बिना हेलमेट के बाइक चालकों के 1,89,015 चालान मौके पर ही काटे गए। साथ ही 62,863 चालान ट्रैफिक कैमरों की मदद से पकड़े गए, जिन्हें नोटिस भेजा गया। आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा चालान तिलक नगर में काटे गए, जिनकी संख्या 9,191 है। इसके बाद नरेला, नजफगढ़ और तिमारपुर आते हैं।

    ट्रैफिक पुलिस ने खरीदे 1000 हेलमेट
    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का मकसद है कि दोपहिया वाहन चालकों की आदत को बदला जाए, जिसमें वे सिर्फ पुलिस को दिखाने के लिए हेलमेट पहनते हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कंपनियों के सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मिलने वाले फंड से 1,000 हेलमेट खरीदे हैं। इस अभियान का नेतृत्व एडिशनल कमिश्नर सत्यवीर कटारा और डीसीपी शशांक जायसवाल के द्वारा किया जा रहा है।

    एडिशनल कमिश्नर कटारा ने बताया कि हेलमेट पहनने को लेकर लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में दोपहिया वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी किया गया है। इसको लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया गया था जिसमें बताया गया कि साल 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 611 दोपहिया वाहन चालकों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 2,233 लोग घायल हुए।

    जल्द शुरू होगा हेलमेट बांटने का अभियान
    ट्रैफिक डीसीपी जायसवाल ने कहा कि बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में रहती है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बार-बार समझाने के बाद भी लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में फैसला किया गया कि लोगों को प्यार से समझाकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शायद मौके पर हेलमेट मिलने से उनकी सोच में बदलाव हो और वह अगली बार से हेलमेट भूलने की गलती न करें। डीसीपी जायसवाल ने बताया कि हेलमेट तैयार रखे हुए हैं और जल्द ही चालान के साथ हेलमेट बांटना शुरू कर दिया जाएगा।

    Post Views: 920

    Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता: मुख्यमंत्री साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का हो रहा आयोजन
    Next Article भारत का एक और ऐक्शन, इमरान खान और बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट ब्लॉक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…
    • सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?