Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जरूरी, ओवैसी ने कहा- वह केंद्र सरकार के फैसले के साथ…
    News

    आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जरूरी, ओवैसी ने कहा- वह केंद्र सरकार के फैसले के साथ…

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दरभंगा:- एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में केंद्र सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं लेकिन एक्शन कब होगा और क्या कार्रवाई होगी, ये सरकार को तय करना है. ओवैसी ने कहा कि वह चाहते हैं कि आतंकवाद और दहशतगर्दी का हमेशा के लिए खात्मा हो जाना चाहिए.

    सरकार के फैसले के साथ हैं हम: रविवार को दरभंगा से रवाना होने से पहले ओवैसी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर कहा कि इस मामले को लेकर जब सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, तब सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा था कि इस मामले पर केंद्र सरकार को जरूर एक्शन लेना चाहिए. पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना जरूरी है. साथ ही इस आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एक्शन हुआ था. इस बार क्या कार्रवाई होगी, ये केंद्र सरकार को तय करना है.

    पूरे अपोजिशन पार्टी ने उस ऑल पार्टी मींटिंग में सरकार से कहा कि आप इस पर एक्शन लीजिए और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाइये. इस आतंकवाद और दहशतगर्दी को हमेशा के लिए खत्म करिए. जो सरकार तय करेगी, हम उसके साथ हैं लेकिन क्या करेगी, कब करेगी, ये उनको बताना है.”- असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम

    ‘4 के बदले 24 जीतेंगे इस बार’: वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि हमलोग फिलहाल अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे हैं. इसलिए अभी लगातार कार्यक्रम और बैठकों का आयोजन होगा. एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि पिछली बार हमलोगों ने 5 सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन आरजेडी ने हमारे 4 विधायकों तो तोड़ लिया. ऐसे में इस बार हमलोग कम से कम 24 सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

    सीमांचल से चुनाव प्रचार का शंखनाद: इससे पहले ओवैसी ने शनिवार को किशनगंज में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज से वह बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं. परिणाम चाहे जो भी हो, वह सीमांचल की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे. एआईएमआईएम चीफ ने उस दौरान आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला.

    Post Views: 805

    #diesel Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत का एक और ऐक्शन, इमरान खान और बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट ब्लॉक…
    Next Article भारत-पाक तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी से मुलाकात की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…
    • सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?