Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युद्ध से पहले इंडियन नेवी ने समुद्र में बढ़ाई ताकत, DRDO के साथ मिलकर किया स्वदेशी मिसाइल MIGM का परीक्षण…
    समाचार

    युद्ध से पहले इंडियन नेवी ने समुद्र में बढ़ाई ताकत, DRDO के साथ मिलकर किया स्वदेशी मिसाइल MIGM का परीक्षण…

    By Tv 36 HindustanMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच भारतीय नौसेना ने समुद्र में अपनी ताकत को कई गुना बढ़ाने का काम किया है। नौसेना ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साथ मिलकर स्वदेशी तकनीक से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और नौसेना को बधाई दी है।

    राजनाथ सिंह ने दी DRDO और नौसेना को बधाई
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण पर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भारतीय नौसेना और डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस उपलब्धि के लिए मैं DRDO और भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं। यह सिस्टम भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाएगा।’

    भारत के लिए परीक्षण क्यों है खास
    मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का यह परीक्षण भारत के लिए कई मायनों में अहम है। यह परीक्षण भारत की आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली के संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। MIGM मिसाइल अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जो भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपनी सटीकता और प्रभावशीलता को साबित किया, जिससे यह पता चलता है कि भारत रक्षा प्रौद्योगिकी के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

    बेहद खास है ये प्रणाली
    मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन एक प्रकार की आधुनिक समुद्री बारूदी सुरंग है, जो कई अलग-अलग प्रकार के खतरों को भांपकर जहाजों या पनडुब्बियों को निशाना बनाती है। MIGM पारंपरिक बारूदी सुरंगों से अधिक उन्नत होती है, क्योंकि यह एक साथ कई सेंसरों और ट्रिगर मैकेनिज्म का उपयोग करती है, जिससे इसे निष्क्रिय करना या बचना मुश्किल हो जाता है।

    पाकिस्तान ने भी किया था परीक्षण
    भारत की ओर से मिसाइल परीक्षण किए जाने से पहले पाकिस्तान ने भी सोमवार को अपने फतह मिसाइल का परीक्षण किया था। पाकिस्तान ने अपनी फतह सीरीज की सतह-से-सतह पर हमला करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था। इस मिसाइल की रेंज 120 किमी है।

    Post Views: 330

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमेष-वृषभ और धनु राशियों को मिल सकती हैं करियर में बड़ी सफलता, मिथुन- सिंह सहित ये राशि के जातक जोखिम से बचें…
    Next Article एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के 8 क्षेत्रों में फायरिंग की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?