Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक, 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर…
    News

    ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक, 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर…

    By Tv 36 HindustanMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें मुरीदके और बहावलपुर भी शामिल हैं. ये सभीआतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया. दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं. खबर है कि, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी सहित मनमाने तरीके से गोलीबारी की. वहीं, पाकिस्तान की भारी गोलाबारी के कारण पुंछ शहर में बड़े पैमाने पर पलायन की खबरें मिल रही हैं.

    एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली भेजा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.” स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं.

    एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.” इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं. भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है.

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है. एनएसए अजित डोभाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘भारत माता की जय’. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइनों ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं.

    पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना का अटैक
    पाकिस्तान और पीओजेके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए टारगेट को ग्राफिक्स से समझिए…

    Post Views: 1,330

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगी भारतीय सेना, मिलेगी पाकिस्तान एयर स्ट्राइक की पूरी जानकारी…
    Next Article अगर आपको गर्मियों में लगती है बहुत ज्यादा प्यास, तो भूलकर भी न पिएं ये चीज, होगा बड़ा नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?