बेमेतरा :- सीजी बोर्ड बारहवीं परीक्षा में बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला की छात्रा वैशाली साहू ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेरला की छात्रा वैशाली के निवास ग्राम ताकम पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.इस दौरान वैशाली साहू ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है.माता पिता और शिक्षकों की बदौलत उन्होंने यह स्थान लाया है. आगे जाकर वे UPSC परीक्षा पास होना चाहती है.आईएएस अधिकारी बनना चाहती है.
विधायक ने दी शुभकामनाएं : विधायक ने वैशाली साहू को देते हुए कहा कि बेमेतरा की बेटी वैशाली साहू ने अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है. यह सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है. वैशाली ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती.
बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रतीक बन चुकी हैं. वैशाली जैसी बेटियां छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे जिले से इतनी होनहार और संकल्पशील प्रतिभा ने प्रदेश की टॉप सूची में जगह बनाई है. मैं वैशाली, उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे स्कूल परिवार को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आगे भी ऐसे ही सफलता की ऊंचाइयों को छूएं – दीपेश साहू, विधायक
इस दौरान दीपेश साहू ने कहा कि वैशाली ने IAS बनने का संकल्प लिया है और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह निश्चित ही इस सपने को साकार करेगी और समाज की सेवा में अपना योगदान देगी. विधायक दीपेश साहू ने ये भी कहा कि वे जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं.भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक संसाधन एवं सहयोग सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.