नई दिल्ली:– इस वक्त भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति अपने चरम स्तर पर पहुंच चुकी है। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात ड्रोन हमलों की कोशिश की। जिसके बाद भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। ऐसे में गंभीर हालात को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी एयरलाइन्स ने अपने-अपने यात्रियों को तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने का आग्रह किया है।
इस दौरान नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने निर्देश जारी किया है। बीसीएएस ने कहा है कि सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों की सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग में आंगतुकों के प्रवेश में प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। इन सभी जगहों पर एयर मार्शन की तैनाती की जाएगी।
बीसीएएस की आदेश के बाद एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि यात्री सुचारू चेक-इन- और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित तय सीमा से तीन घंटे पहले पहुंचे। प्रस्थान से करीब 75 मिनट पहले चेक इन का विकल्प बंद हो जाता है।
भारत ने पाकिस्तान के दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों में ब्लैकआउट किया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू, जालंधर और अमृतसर में पाकिस्तानी मिसाइल्स को S-400 से नाकाम कर दिया गया है।
इस बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात के कई इलाकों में फुली ब्लैकआउट है। पाकिस्तान के संभावित हमले को देखते हुए एंटी मिसाइल व एंटी ड्रोन गन IL-17 एयर डिफेंस गन तैनात कर दी गई हैं।
अबतक के बड़े अपडेट
पाकिस्तान का दूसरा लड़ाकू विमान भारत ने मार गिराया।
चीन में बना JF-17 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत ने मार गिराया।
पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को भारत ने मार गिराया है।
जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन मिले हैं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।
पठानकोट एयर बेस पर लगातार सायरन बज रहे हैं। पूरे पठानकोट में ब्लैकआउट किया गया. सूत्रों की मानें तो जोगियाल साइट पर ड्रोन एक्टिविटी हुई है।
राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे हुए जिलों में भी ब्लैक आउट शुरू हो गया है। जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों में रात 9 से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। सभी नागरिकों से इस ब्लैकआउट में सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही उनके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
पाकिस्तान के हमले की कोशिशों को देखते हुए कश्मीर में भी महत्वपूर्ण जगहों की लाइटें बंद कर दी गई हैं। पंजाब के अमृतसर में भी ब्लैकआउट है. साथ ही होटल और मार्केट की सभी लाइटें बंद कर दी गईं।
