नई दिल्ली:– आम की सारी प्रजातियां मीठी होती हैं लेकिन रसीले आमों की कुछ वैरायटी ऐसी होती है जो कुछ ज्यादा ही मीठी होती है। भारत में अल्फांसो आम को सबसे मीठा आम माना जाता है। हालांकि सबसे मीठे आम को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स इंटरनेट पर उपलब्ध है। इन रिपोर्ट्स के आधार पर आइए जानें दुनिया का सबसे मीठा आम कौन सा है।
कराबाओ आम
रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया का सबसे मीठा फल है कराबाओ। कराबाओ(Carabao Mango) आम की एक प्रजाति है। इसे सबसे ज्यादा मीठा आम माना जाता है।
फिलीपींस का खास आम
काराबाओ मैंगो को फिलिपिनो मैंगो और मनीला मैंगो के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल आम की यह प्रजाति फिलीपींस में होती है इसलिए इसका नाम भी वहीं के हिसाब से है।
गिनीज बुक में दर्ज है मिठास
अपनी मिठास के लिए दुनियाभर में फेमस इस आम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। साल 1995 आम की इस किस्म को दुनिया में सबसे मीठी किस्म के रूप में लिस्ट किया गया था।
हर आम में चार चम्मच चीनी
एक काराबाओ आम में सामान्य तौर पर करीब 15 ग्राम शुगर होती है, जो 3 से 4 चम्मच के बराबर है। अगर आम बहुत ज्यादा पका है तो वह और भी ज्यादा मीठा होता है।
