गौरेला पेंड्रा मरवाही:- न्यायधानी बिलासपुर से सटे जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में कई केसों को निपटारा हुआ. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर सिराजुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत लगाई गई. यह अदालत व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में आयोजित की गई. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने पेण्ड्रारोड के न्यायालय में केसों की सुनवाई की. इसमें सिविल प्रकरण में हिन्दु विवाह अधिनियम के विवाह विच्छेद से संबंधित 03 केसों पर सुनवाई हुई.
तीन फैमिली केसों में हुआ राजीनामा: नेशनल लोक अदालत के तहत तीन परिवारों में राजीनामा हुआ. न्यायाधीश महोदय के समझाने पर तीन परिवार दांपत्य जीवन के निर्वाह के लिए सहमत हुए.
कई और केसों की हुई सुनवाई: नेशनल लोक अदालत के जरिए कई अहम केसों में सुनवाई हुई. इन केसों की जानकारी कुछ इस प्रकार है.
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 5 केसों की सुनवाई
एमजेसी सिविल प्रकरण के कुल 7 केसों की सुनवाई
2 क्रिमिनल केसों की सुनवाई
सिविल केस के कुल 3 मामलों की सुनवाई
धारा 125 के 2 केसों की सुनवाई
ट्रैफिक चालान के 362 केसों की सुनवाई
आबकारी के 9 मामलों में हुई सुनवाई
ट्रैफिक चालान के 17 और 200 क्रिमिनल केसों की सुनवाई
कुल 633 केसों का निराकरण किया गया.
विधिक जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन: गौरेला पेंड्रा मरवाही के व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में आयोजित नेशनल लोक अदालत से अनेक पक्षकारों का फायदा मिला है. अदालत में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. लोक अदालत में क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने शिविर लगाकर पक्षकारों को उनके वाहनों के लिए एचएस आरपी नंबर प्लेट लगवाने की सुविधा प्रदान की. कई लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया.