Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नए पेमेंट रुल के बारे में सरकारी कर्मचारियों को जानना जरूरी CGHS गाइडलाइन में अहम बदलाव…
    समाचार

    नए पेमेंट रुल के बारे में सरकारी कर्मचारियों को जानना जरूरी CGHS गाइडलाइन में अहम बदलाव…

    By Tv 36 HindustanMay 14, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सीजीएचएस (CGHS) लाभार्थियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. हाल ही में जारी सर्कुलर के अनुसार, अब CGHS में कॉन्ट्रिव्यूशन (जैसे रजिस्ट्रेशन या रिन्युअल की फीस) सिर्फ आधिकारिक CGHS वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकेगा. यह नियम 28 अप्रैल 2025 से लागू होगा.

    जारी सर्कुलर के मुताबिक सरकार ने एक नया नियम जारी किया है जिसके तहत अब CGHS की फीस भरने की पुरानी प्रक्रिया, जो www.bharatkosh.gov.in वेबसाइट पर होती थी, बंद कर दी गई है. पहले केंद्र सरकार के पेंशनभोगी इसी वेबसाइट के ज़रिए CGHS कार्ड के लिए फीस भरते थे और नया कार्ड बनवाते या रिन्यू कराते थे. अब 28 अप्रैल 2025 से यह काम सिर्फ CGHS की आधिकारिक वेबसाइट www.cghs.mohfw.gov.in पर ही किया जा सकेगा.

    समय पर भुगतान नहीं किया? आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा
    सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर किसी ने 27 अप्रैल 2025 तक पुरानी प्रक्रिया के तहत पेमेंट नहीं किया तो उसका आवेदन अपने आप कैंसिल हो जाएगा. ऐसी स्थिति में आपको नए पोर्टल पर जाकर दोबारा आवेदन करना होगा. इसलिए अगर आपने अभी तक पेमेंट नहीं किया है तो बिना देर किए नए पोर्टल का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही सरकार ने 18 साल से अधिक आयु के सभी सीजीएचएस लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने लाभार्थी आईडी को अपने पैन कार्ड से लिंक कराएं और किसी भी तरह की गलती को तुरंत ठीक करा लें.

    पुरानी सिस्टम पूरी तरह खत्म, अब नई डिजिटल सिस्टम तैयार

    2005 में बनी CGHS की पुरानी व्यवस्था को पिछले 20 सालों में कभी अपडेट नहीं किया गया और यह अब तकनीकी रूप से पिछड़ी हुई है. इसलिए सरकार ने इसे पूरी तरह से बंद करके नई आधुनिक व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है.

    अब C-DAC (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) द्वारा तैयार नई स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (HMIS) शुरू की जा रही है. यह प्रणाली पूरी तरह से डिजिटल है, स्वचालित सत्यापन करती है और वास्तविक समय में ट्रैकिंग सुविधा प्रदान करती है.

    इस बदलाव को सुचारू रूप से लागू करने के लिए 26 अप्रैल 2025 को सभी CGHS वेलनेस सेंटर आम जनता के लिए बंद कर दिए गए थे. वहीं, 28 अप्रैल से पुरानी वेबसाइट्स – जैसे cghs.gov.in और cghs.nic.in – भी बंद कर दी गई थीं. इसके बाद अब सभी सेवाएँ नए पोर्टल पर ही उपलब्ध हैं.

    पहली बार लॉग इन करते समय पासवर्ड रीसेट करना होगा
    नए पोर्टल पर पहली बार लॉगइन करने पर आपको अपना पासवर्ड रीसेट करना होगा. आपको अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए मिलती रहेगी.

    इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ‘myCGHS’ मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है. इस ऐप के ज़रिए आप कार्ड से जुड़ी कई सेवाएँ जैसे कार्ड ट्रांसफ़र, आश्रितों को जोड़ना या कार्ड का प्रकार बदलना – सब कुछ ऑनलाइन कर सकते हैं.

    पुराना डेटा सुरक्षित रहेगा
    इस बदलाव के दौरान आपका कोई भी पुराना डेटा – जैसे कि दवा खरीद रिकॉर्ड, रेफरल हिस्ट्री या कार्ड की जानकारी – डिलीट नहीं किया जाएगा. सरकार ने डेटा सुरक्षा और आपकी गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

    विभिन्न सीजीएचएस कार्यालयों और वेलनेस सेंटरों में मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं जो लाभार्थियों और कर्मचारियों को नई प्रणाली के बारे में समझाने और उनकी मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे. किसी भी समस्या के मामले में, आप अपने नजदीकी सीजीएचएस कार्यालय या कार्ड अनुभाग से संपर्क कर सकते हैं.

    यह बदलाव क्यों जरुरी?
    सरकार का मानना है कि इस बदलाव से न केवल सीजीएचएस प्रणाली तकनीकी रूप से बेहतर होगी, बल्कि इससे लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में अधिक पारदर्शिता, विश्वास और सुविधा भी मिलेगी – विशेषकर पेंशनभोगियों और बुजुर्गों के लिए.

    Post Views: 650

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article3 दिन के अंदर होगा बम धमाका,ईमेल से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क…
    Next Article 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट सुनाई ये आप बीती…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?