Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, 1000 से ज्यादा स्कूल होंगे बंद, शिक्षकों का भी…
    समाचार

    शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, 1000 से ज्यादा स्कूल होंगे बंद, शिक्षकों का भी…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने करीब 1200 स्कूलों को या तो बंद किया है या फिर अन्य स्कूलों में विलय कर दिया है. इनमें से 450 स्कूल ऐसे थे जहां एक भी छात्र नामांकित नहीं था. वहीं, कम छात्र संख्या वाले 750 स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है. सरकार का तर्क है कि संसाधनों के बेहतर उपयोग और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए यह कदम उठाया गया है.

    कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज
    हिमाचल प्रदेश सरकार के रोहित ठाकुर ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. अब ऐसा मानक तय किया गया है कि अगर किसी स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक 25 से कम छात्र हैं, तो ऐसे स्कूलों को दूसरे स्कूल में मिलाया जा सकता है. मंत्री ने बताया कि आगे ऐसे करीब 100 स्कूल और हैं, जहां कोई भी छात्र नहीं है. इन्हें भी जल्द ही गैर-अधिसूचित किया जा सकता है.

    शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी
    शिक्षकों की लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए सरकार ने 15 हजार नए शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है. इनमें 3,900 पद प्राथमिक शिक्षा में और 3,100 पद हिमाचल प्रदेश चयन आयोग के जरिये भरे जाएंगे. इसके अलावा, 6,200 नर्सरी शिक्षकों की भी बहाली की जा रही है ताकि शुरुआती शिक्षा को मजबूत किया जा सके.

    लेक्चरर और प्रोफेसरों की भी हो रही नियुक्ति
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय शिक्षकों की भर्ती की रफ्तार धीमी थी. लेकिन अब मौजूदा सरकार ने अब तक 700 स्कूल लेक्चररों की नियुक्ति कर ली है, जबकि भाजपा सरकार ने पूरे पांच साल में 511 लेक्चरर ही बहाल किए थे. इसके अलावा उच्च शिक्षा में 483 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है और 200 से ज्यादा कार्यवाहक प्रिंसिपलों को स्थायी किया गया है.

    पढ़ाई में देश में सबसे आगे हिमाचल
    ASER रिपोर्ट 2025 के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र पढ़ाई के मामले में देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कई अहम मानकों पर हिमाचल के स्कूल देश में टॉप पर हैं. हिमाचल सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव कर रही है. एक ओर जहां स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की भारी बहाली की जा रही है. इन प्रयासों का असर छात्रों की पढ़ाई पर साफ दिख रहा है.

    Post Views: 1,410

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआंधी-बारिश ने मचाई तबाही, आज इन जगहों में कहर बरपाएगी बिजली; ऑरेंज अलर्ट जारी….
    Next Article गुजरात ने DC को 10 विकेट से रौंदा, GT, RCB और PBKS ने प्लेऑफ्स के लिए किया क्वॉलिफाई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

    February 18, 2026

    रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

    February 18, 2026

    बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

    February 18, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
    • रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
    • मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…
    • बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
    • आज का राशिफल मिथुन सहित इन राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?