Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में स्कूलों का विलय,धमतरी में एनएसयूआई ने लगाया बंद करने का आरोप, बीजेपी का पलटवार…
    News

    छत्तीसगढ़ में स्कूलों का विलय,धमतरी में एनएसयूआई ने लगाया बंद करने का आरोप, बीजेपी का पलटवार…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी:- रविवार को धमतरी में एनएसयूआई ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. गर्ल्स स्कूल के सामने स्कूली बच्चों के साथ ये प्रदर्शन किया गया. एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राज्य में 4 हजार स्कूलों को बंद करने जा रही है. जिससे ना सिर्फ बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा बल्कि कई शिक्षकों की नौकरी भी चली जाएगी.

    धमतरी में NSUI का सांकेतिक प्रदर्शन: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में स्कूल में ताला जड़कर कक्षा के बाहर बच्चों को ब्लैकबोर्ड के सामने बिठाया गया. एनएसयूआई ने हाथों में तख्तियां लिए हुए, मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया.

    छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का आरोप: एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार स्कूलों को बंद कर और शराब दुकानों की संख्या बढ़ाकर युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4000 स्कूलों के बंद करने की योजना है. जिससे 35000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे. राजा देवांगन ने ये भी कहा कि इससे पहले साय सरकार ने ये भी घोषणा की है कि 67 नई शराब दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों पर संकट उत्पन्न हो रहा है, जबकि शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है.

    जब शिक्षा की जगह सरकार शराब को प्राथमिकता दे रही है, तो एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगी. हम हर स्तर पर विरोध करेंगे और शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. अभी सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन था. आगे बड़ा प्रदर्शन किया जा सकता है. – राजा देवांगन, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई

    बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों का किया पलटवार: एनएसयूआई के आरोपों और प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा “यह समझ से परे है कि कांग्रेस कहां से ज्ञान प्राप्त करती है. छत्तीसगढ़ सरकार स्कूलों को बंद नहीं कर रही है बल्कि सरकार स्कूलों को एक साथ मर्ज कर रही है. 4000 स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है. स्कूल का काम चालू रहेगा. एक स्कूल दूसरे स्कूलों में मर्ज होगा. जहां स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है और 100 से 200 मीटर में स्कूल है. वहां स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके.” प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल तक शिक्षा विभाग बंद रहा. अब शिक्षा को लेकर सवाल पूछ रहे हैं.

    बीजेपी महामंत्री ने शराबबंदी पर कांग्रेस को घेरा: रामू रोहरा ने एनएसयूआई के नए शराब भट्टी खोलने के आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा “शराब बंदी की बात करने वाले लोग आज शराब दुकानों का विरोध कर रहे हैं. एक शटर ने अंदर दो दो शराब दुकान एक असली एक नकली चलाने वाले लोग आज नई शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को ज्ञान देने का काम कर रहे हैं.

    Post Views: 580

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleIAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’, राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल…
    Next Article एएसआई प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 53 पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
    • रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
    • मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…
    • बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
    • आज का राशिफल मिथुन सहित इन राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?